डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शहर के प्रसिद्ध अर्थो चिकित्सक एवं समाज सेवी डॉ. मोहम्मद जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। खन्ना ने कहा कि हर खास दिन को अवसर मानकर डॉ. जमील बाली समाज सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। खन्ना ने कहा कि आ डॉ. जमील बाली ने अपने जन्मदिवस को महर्षि भृगु वेद विद्यालय में मनाकर धर्म निरपेक्षता का सन्देश समाज को दिया है। खन्ना ने बताया कि इस मौके डॉ. जमील बाली ने आगामी गर्मियों के मौसम के मद्देनज़र भृगु धाम को कूलर भी भेंट किया है। खन्ना ने इस मौके डॉ. जमील बाली को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें श्रीराम मंदिर अयोध्या का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके महर्षि भृगु वेद विद्यालय के वेदाचार्य सोमनाथ एवं उनके शिष्यगणों ने वेदमंत्र उच्चारण कर डॉ. जमील बाली को आशीर्वाद दिया। इस मौके खन्ना के साथ नवदीप सूद, पंकज सूद, ऐस.पी.राणा ऐडवोकेट, अनुराग सूद, अशोक पुरी, जतिंदर सूद ने भी डॉ. बाली को जनदिन की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
article-image
पंजाब

New Academic Session Begins at

Admissions Ongoing for Limited Seats Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 ‘: The new academic session 2025–26 has commenced at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, with undergraduate and postgraduate classes already in progress....
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा रक्तदान शिविर 19 को 

गढ़शंकर, 8 नवम्बर: जीवन जागृति मंच (रजिस्टर्ड) गढ़शंकर द्वारा 10वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप 19 नवम्बर दिन मंगलवार को स्थानीय केनरा बैंक में सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!