वक्फ संशोधन विधेयक पास होने से हो जाएगा कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का अंत : जयराम ठाकुर

by

वक्फ बोर्ड को भूमाफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी

कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ये संशोधन

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वक्फ संशोधन विधेयक को पिछड़े और गरीब मुसलमानों के भविष्य का वरदान करार दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा देश में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें वे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति अब खत्म होने की कगार पर है। इनके नेता अब छटपटा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले ले रही है जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वोट बैंक की राजनीति का खात्मा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड को भूमाफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है लेकिन कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने की बजाय भू-माफियाओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। यह दुखद है, उन्हें गरीब मुसलमानों की चिंता करनी चाहिए थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चिंता को समझा और गरीब और पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए ये बिल लाया है।
ये विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है अब से पहले तक इस एक्ट में 5 बार संशोधन हो चुके हैं। जब यह तब असंवैधानिक नहीं था, तब यह संशोधन अब असंवैधानिक कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि 2013 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने इसमें गैरकानूनी तरीके से संशोधन कर वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दे दिया कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन पर अपना अधिकार जता सकता है। वक्फ से जुडी समस्या केवल मुसलमानों की नहीं है बल्कि इससे बड़े पैमाने पर हिंदू, सिख, बौद्ध, इसाई और यहाँ तक कि मुस्लिम भी पीड़ित हैं। कई ऐसे मामले आये हैं जिसमें वक्फ ने मनमाने तरीके से मंदिरों, गुरुद्वारों और यहाँ तक कि पूरे गाँव को ही वक्फ की प्रॉपर्टी बता दिया है।देशभर से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस बिल के समर्थन में की जा रही आतिशबाजी और मनाया जा रहा जश्न इस बात का प्रमाण है कि यह संशोधन विधेयक वक्त की मांग है।
जयराम ठाकुर ने इस विधेयक को पेश करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए समय की सबसे बड़ी मांग करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दल धारा 370 हटाने और तीन तलाक बिल के संसद में पेश होने के वक्त विरोध और गुमराह करने तक सीमित रहे उसी प्रकार इस बार भी ये विरोध करने तक ही सिमट जाएंगे और अबकी ये देश की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा.: बिहार में पहले से ताकतवर हुई बीजेपी…देखें पूरी लिस्ट

पटना : बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी  को गृह विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में कृषि उत्सव में शिरकत करेंगे आरएस बाली

हमीरपुर 11 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली मंगलवार 12 दिसंबर को हमीरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार सुबह 11 बजे नेरी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे ऑडिशन एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि*

एएम नाथ। पालमपुर, 9 जून :- कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के शहादत दिवस पर सोमवार को सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!