हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

by
अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह
एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। एडीएम राहुल चौहान ने वीरवार को यहां डीआरडीए के हॉल में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य कैबिनेट मंत्री करेंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा।
एडीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, पुलिस, होमगार्ड्स और साई के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, ग्राउंड की मार्किंग, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था, बिजली की आपूर्ति, दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए जलपान और अन्य प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं एसपी कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इन संस्थानों की टुकड़ियां परेड की रिहर्सल में भाग ले सकें।
राहुल चौहान ने कहा कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी इन कार्यक्रमों की तैयारी तुरंत शुरू कर दें। ये कार्यक्रम उच्च स्तर के होने चाहिए।
जिला स्तरीय समारोह के अन्य प्रबंधों को लेकर भी एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एएसपी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: पठानिया

शाहपुर , 09 अक्तूबर। विधायक पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या चंबा पहुंचीं : धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में किया मतदान

एएम नाथ। चंबा :  सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या अपने वोट का फर्ज निभाने के लिए चंबा पहुंचीं और शनिवार को धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में मतदान कर उन्होंने एक सकारात्मक...
Translate »
error: Content is protected !!