4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

by
एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि निगम ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 94.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया। निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4.90 करोड़ रुपये (ऑडिट से पूर्व) का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये (ऑडिट से पूर्व) का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
बागवानी मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन को राज्य के किसानों के हित में अपनी संपूर्ण गतिविधियों को सुदृढ़ करना चाहिए और इसके संचालन के तहत पालमपुर, नालागढ़, धर्मपुर और ज्वालामुखी में स्थित निगम के पेट्रोल पंपों की दिशा में भी सक्रिय कदम उठाने चाहिए।
निदेशक मंडल ने राज्य के किसानों के लाभ के लिए गन्ना और संतरे से बनने वाले उत्पादों के उत्पादन और विनिर्माण पर विचार करने के लिए जिला कांगड़ा के कंदरोरी में स्थित 45.65 कनाल खाली भूमि के उपयोग को भी मंजूरी दी। बागवानी मंत्री ने निर्देश दिए कि इस विषय पर जल्द विचार के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि एचपीएआईसी के एचपीएमसी के साथ विलय की प्रक्रिया को कॉरपोरेट मंत्रालय के साथ चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
बैठक में सचिव बागवानी सी. पालरासू, निदेशक कृषि कुमुद सिंह, प्रबंध निदेशक एचपीएआईसी रीमा कश्यप और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

गढ़शंकर, 1 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके साइंस तथा शिक्षा विभाग द्वारा ट्रिपल आई सोसायटी आफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नहीं डस पाएंगे सांप ! खेत हो या जंगल बेधड़क घूमें, वैज्ञानिकों ने बना दी रामबाण चीज

नई दिल्ली : देश में आए दिन सांपों के निकलने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. अक्सर लोगों को कभी घर में तो कभी खेतों में जहरीले सांप डस लेते हैं। रात में खेतों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित पगड़ी प्रतियोगिता का किया आयोजन

गढ़शंकर  :  बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज गुरुद्वारा समिति और पंजाबी विभाग के सहयोग से ‘पगड़ी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!