*नगरोटा में 1 करोड़ 79 लाख से बनेगा विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय*

by
एएम नाथ। नगरोटा 5 अप्रैल :  नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही विकास को प्राथमिकता दी जाती है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली की कार्यशैली और उनके विजन के चलते यहां आज उत्कृष्ट संस्थानों के साथ गांव-गांव तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। उनकी कार्यशैली और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों पर चलकर नगरोटा में आज भी केवल विकास की ही बात हो रही है। नगरोटा में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवन के भूमि पूजन के अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने यहां 1 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि से बनने वाले विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवन का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द इस भवन को तैयार कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
बाली ने कहा कि विद्युत भवन बनने से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी.एस बाली के आदर्शों पर चलकर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में आज भी क्षेत्र को आगे ले जाने की ही बात होती है। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ टांडा मेडिकल कॉलेज और राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे नामी संस्थान कार्य कर रहे हैं। वहीं गांवों के समग्र विकास के लिए भी पूरी योजना से काम किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों की राशि व्यय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां शहरी क्षेत्रों के विकास से साथ-साथ ग्रामीण विकास पर उनका अधिक फोकस है। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले व्यक्ति को उसके घर द्वार पर हर सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए वे प्रयासरत हैं। बकौल बाली, नगरोटा में पर्यटन की दृष्टि से भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर आज कार्य हो रहा है। नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि से छात्रावास के निर्माण किया जाएगा इस के लिए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के हटवास में चार करोड़ 10 लाख की लागत से स्पोर्ट्स कांफ्लेक्स निर्मित किया जाएगा ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साईंस की कक्षाएं आरंभ करने के साथ पांच करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्मित किया जाएगा ताकि प्रशिक्षुओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। बाली ने कहा कि नगरोटा का समग्र विकास कर इसे प्रदेश के सबसे समृद्ध विधानसभा क्षेत्र बनाने का ध्येय लेकर वे कार्य कर रहे हैं। बाली ने इस दौरान जनसमस्याओं को सुन उनका भी मौके पर निवारण किया।
*यह रहे उपस्थित*
इस दौरान एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, मुख्य अभियंता अजय गौतम, अधिशासी अभियंता कमल चौधरी, उप विभागीय अधिकारी ईशानी, एसडीओ अनिल सैनी, एसडीओ तरसेम, बीडीओ लतिका, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत ….नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुंता में छिंज मेला कमेटी सिहुंता द्वारा 11 जून को आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता महाविद्यालय भवन के निर्माण पर व्यय होंगे 12 करोड़ : भटियात क्षेत्र में बनेगा नेशनल बटरफ्लाई पार्क

महाविद्यालय सिहुन्ता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी कॉलेजियन एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण का कार्य जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला सम्पन्न मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता

बीबीएन, 16 जनवरी (तारा) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात्रि सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
Translate »
error: Content is protected !!