मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

by

एएम नाथ। सिरमौर  :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतीपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
दाड़ो देवरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया देवेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी : DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू,  6 मार्च :   जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इनमंे किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर SDO से 82 लाख रुपये की ठगी…फेसबुक से लिंक मिला, मोटे मुनाफे का लालच और फिर वही कहानी

रोहित जसवाल।/एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एसडीओ से 82 लाख रुपये की ठगी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-46 सी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर व एसएचओ शादीलाल से की मुलाकात, सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 7 जून : सेक्टर-46 सी के निवासियों की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी (आरडब्ल्यूसी) सेक्टर-46 सी के अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया और मुख्य संरक्षक जतिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!