वर्किंग कमेटी ने लगाई मुहर : सुखबीर सिंह बादल फिर बनेंगे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

by
सुखबीर सिंह बादल के एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनने की संभावना है. SAD कार्यसमिति ने बादल के नाम को अंतिम रूप दे दिया है. 23 अप्रैल को पार्टी ने बठिंडा में एक बड़ा राजनीतिक सम्मेलन बुलाया है जिसमें पार्टी का नया अध्यक्ष जनता को संबोधित करेगा।
12 अप्रैल को होगा नए अध्यक्ष का चुनाव
शिरोमणि अकाली दल (SAD) की वर्किंग कमेटी ने एक बार फिर सुखबीर सिंह बादल के नाम पर मुहर लगा दी है. 12 अप्रैल को अमृतसर में होने वाली प्रतिनिधियों की बैठक में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें 117 विधानसभा क्षेत्रों से आए 567 प्रतिनिधि मतदान करेंगे. पार्टी ने 23 अप्रैल को बठिंडा के तलवंडी साबो में एक बड़ा राजनीतिक सम्मेलन बुलाया है, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनता को संबोधित करेंगे।
हाल के वर्षों में पार्टी को लगे कई चुनावी झटके
सुखबीर सिंह बादल, SAD के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं. वह 2008 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे और तब से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि हाल के वर्षों में पार्टी को कई चुनावों में झटके लगे हैं- खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, जहां SAD को करारी हार का सामना करना पड़ा।
अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने वक्फ बोर्ड से जुड़े संशोधनों की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया है. साथ ही पंजाब में बढ़ती कानून-व्यवस्था की समस्याओं, खासतौर पर ग्रेनेड हमलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल...
पंजाब

जार्जियां में गोली मार कर हत्या कपूरथला(ढपई) के परमवीर की

कपूरथला : 14 सितम्बर जिले के गांव ढपई से संबंधित 33 वर्षीय परमवीर सिंह की जार्जिया में गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव ढपई में परमवीर सिंह की मौत की खबर मिलने...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप : हवेली के समीप मौजूद होने की आशंका

पंजाब पुलिस एनकाउंटर : फोरैंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग अमृतसर :22 जुलाई :अमृतसर के गांव भकना खुर्द में जिस हवेली में पंजाब पुलिस ने शूटर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!