मजीठिया ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोला, विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की : राज्य में पिछले कुछ महीनों में विस्फोट की 17 घटनाएं

by
चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप)-नीत सरकार पर हमला करते हुए पंजाब में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की।
कालिया के जालंधर स्थित आवास पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कालिया के आवास पर फेंके गए हथगोले के विस्फोट में एल्युमीनियम की दीवार (पार्टिशन), कांच की खिड़कियां, उनकी एसयूवी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने कहा कि यह घटना राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की आईएसआई और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की साजिश थी। पुलिस ने बाद में इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। कालिया का हालचाल जानने के लिए मजीठिया बुधवार को उनके आवास पर गए। मीडिया से बातचीत में मजीठिया ने भाजपा नेता के घर पर विस्फोट और इस तरह की अन्य घटनाओं के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ”चुप्पी” को लेकर उनपर निशाना साधा।
मजीठिया ने पिछले कुछ महीनों में हुए विस्फोट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ”भगवंत मान के पास गृह विभाग है और उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।” उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले कुछ महीनों में विस्फोट की 17 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए पूछा, ”क्या किसी ने देश के किसी राज्य में ऐसी कई घटनाओं के बारे में सुना है?”
अमृतसर और गुरदासपुर में पिछले चार-पांच महीनों में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह पहली ऐसी घटना है, जिसमें किसी प्रमुख नेता के आवास को निशाना बनाया गया। पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था। यह पूछे जाने पर कि विस्फोट की घटना के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया गया है, मजीठिया ने दावा किया, ”यह लीपापोती का प्रयास है।”
मजीठिया ने कहा, ”भाजपा नेता कालिया बड़े नेता हैं। अगर उनके घर पर हमला हुआ है, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति क्या है।”  पंजाब पुलिस के दावों के बारे में उन्होंने कहा, ”लोगों को गुमराह करने के लिए आईएसआई और बिश्नोई को विस्फोट की इस घटना के लिए दोषी ठहराया गया है…केवल जनता को गुमराह करने के लिए ऐसा कहा जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि अगर एनआईए या स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की जाती है, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
                       भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा भी जालंधर में कालिया के आवास पर पहुंचे। उन्होंने भी राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप सरकार पर हमला बोला और राज्य में विस्फोट की घटनाओं और जबरन वसूली के कॉल का जिक्र किया। कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि कालिया के आवास पर विस्फोट से राज्य में दहशत का माहौल है। रंधावा ने पत्र में लिखा, ”मैं फिर से आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि उभरते खतरे का मुकाबला करने में खुफिया, पुलिस और राजनीतिक इच्छाशक्ति पूरी तरह विफल रही है।”
रंधावा ने लिखा, ”आपके विशाल अनुभव और दूरदर्शिता के साथ, मैं आपसे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और इस नाकाम आप सरकार को उसकी नींद से बाहर निकालने का अनुरोध करता हूं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंगेरी में आयोजित फाइनल मैचों का समापन हर्षोलाश से हुआ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद कामरेड दर्शन सिंह कैनेडियन स्पोर्ट्स क्लब लंगेरी द्वारा संत बाबा जवाला सिंह, भाई सोभा सिंह और संत सुख दास की याद में अध्यक्ष प्रवासी भारतीय कुलवंत सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गला रेता, 100 मीटर खाई से नीचे फेंका : ‘हनीमून’ का झांसा देकर हिमाचल ले गया पति : देवर-दोस्त ने रात में कर दिया कांड; 3 घंटे के अंदर खुल गई पोल!

सोलन : ससनीखेज मामल साहमने आया कि एक पति ने अपनी पत्नी को घुमाने-फिराने के बहाने हिमाचल ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक साजिश में पति का भाई और दोस्त भी...
article-image
पंजाब

दुकानदार हत्याकांड में शामिल 2 शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार : 1 पिस्तौल बरामद

फिरोजपुर : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो...
Translate »
error: Content is protected !!