मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में लगभग 355 करोड़ की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर व्यय की गई।
उपायुक्त ने मनरेगा के तहत ज़िले में टिकाऊ परिसंपत्तियों (सस्टेनेबल असेट्स) के निर्माण कार्यों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ज़िले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान मनरेगा के तहत ज़िला में 355 करोड़ की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर व्यय की गई।

इसके अंतर्गत 146251 जॉब कार्ड जारी किए गए तथा 7057308 मानव दिवस सृजित किए गए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धियां अर्जित करने पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की।
मुकेश रेपसवाल ने निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को दिशा- निर्देश देते हुए सप्ताह में 2 दिन पंचायत स्तर पर कार्यों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सक्सेस स्टोरीज तैयार करने के भी निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फील्ड में स्थानीय पंचायती राज कर्मियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा जवाबदेही के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए तथा नकारात्मक रवैये से जुड़ी घटनाओं को भी पूरी तरह रोका जाए।
मुकेश रेपसवाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ज़िला योजना मद तथा आपदा प्रबंधन के तहत संपूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने तथा लंबित कार्यों की धन राशि को वापिस करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा अभिसरण के साथ आंगनवाड़ी भवन निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने के साथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, प्रबंधक लीड बैंक डीसी चौहान, ज़िला विकास अधिकारी ओमप्रकाश ठाकुर, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, अर्थशास्त्री जिला विकास विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, मनीष कुमार, बशीर खान, सहायक अभियंता खंड विकास उपेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, परमेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की उड़नपरी सीमा ने रचा इतिहास : एशिया स्तर पर 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में जीता स्वर्ण

एएम नाथ। चम्बा  : हांग कॉंग में आयोजित एशिया स्तर की 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में भारत की बेटी हिमाचल प्रदेश के चंबा की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन...
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होंगे आवेदन

मंडी, 10 फरवरी। भर्ती निर्देशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के युवा 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क अग्निवीर स्टोरकीपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
Translate »
error: Content is protected !!