तभी बंटी फॉरच्यूनर और इनोवा गाड़ियां- बिना वित्तीय स्वीकृति के बन गया सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : विमल नेगी के मृत्यु की प्रशासकीय जांच ने बेनकाब की सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। चंबा :  चम्बा के डलहौजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि जब सवा सौ करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट ढाई सौ करोड रुपए में लगाया गया है और 2 साल के दरमियान उस प्रोजेक्ट की वित्तीय स्वीकृति तक नहीं ली गई है। इस प्रोजेक्ट में 100 करोड रुपए से ज्यादा के भ्रष्टाचार का स्पष्ट आरोप लग चुके हैं। इस प्रोजेक्ट में सामने आया है फॉर्च्यूनर इनोवा गाड़ियां प्रभावशाली नेताओं को नजराने के रूप में दी गई है। इसकी भी जांच सरकार को करवानी चाहिए।
इसी विभाग के भ्रष्टाचार की वजह से विमल नेगी जी की मौत हुई है। पॉवर कारपोरेशन में सुक्खू सरकार के आने के बाद से ही विवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। हमने सदन से लेकर सड़क तक इसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन सरकार ने जांच करवानी भी जरूरी नहीं समझा है। अब इस मामले की जांच परिवार की मांग के बाद भी सरकार सीबीआई से करवाने को तैयार नहीं है। सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है। जबकि परिवार के साथ-साथ विमल नेगी के सहकर्मी और पूरे प्रदेश के लोग पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री देश भर में घूम-घूम कर कहते हैं कि हिमाचल के वित्तीय स्थिति के लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार है। केंद्र की सरकार कोई सहयोग नहीं कर रही है। जबकि हकीकत इससे उलट है जितना कर्ज पूरे प्रदेश में 25 सालों में लिया है उसका आधा कर्ज सुक्खू सरकार ने अकेले दो साल में लिया है। आज प्रदेश में जितने भी विकास के काम हो रहे हैं वह सारे के सारे काम केंद्र सरकार की स्कीमों के तहत हो रहे हैं। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, आयुष्मान हो, नेशनल हेल्थ मिशन हो, समग्र शिक्षा हो, सीआईआरएफ का फंड हो। सब कुछ केंद्र सरकार द्वारा ही दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने अपनी सारी गारंटियों को पहले दिन ही छोड़ दिया, प्रदेश में कानून व्यवस्था एक दम गर्त में चली गई। प्रदेश में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में चारो तरफ लूट मची हुई है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एलओसी दिए जाने के बाद भी ट्रेजरी से पेमेंट नहीं जारी की गई। ठेकेदारों का प्रदेश के विकास में योगदान होता है। दो-दो साल से उनके लंबित बिलों का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। उनकी मशीनें बैंक उठाकर ले गई। सरकार से अधिकारियों को फोन करने के बाद ही चुनिंदा लोगों का पैसा जारी हो रहा है। इसके बाद निर्धारित बिल पर कांग्रेस के नेताओं को कमीशन दिए जाने के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान हो रहा है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में यह नया धंधा चल रहा है। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में हिमस्खलन, कांगड़ा का व्यक्ति बर्फ में दबा : पुलिस टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एएम नाथ। कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के कालू नाले में आज दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ है। वहीं, कांगड़ा का एक व्यक्ति बर्फ के नीचे दब गया है। घटना की सूचना मिलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां और दो बेटे कर रहे थे चिट्टा तस्करी : पुलिस ने पौने 5 लाख नकदी, 101 ग्राम सोना , 478 चांदी व नशे की बड़ी खेप सहित पुलिस ने किए तीनों ग्रिफ्तार

एएम नाथ l इंदौरा :  प्रदेश में नशा तस्करी में महिलाएं ही नहीं पूरे परिवार के सदस्य भी शामिल पाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम...
हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक की काउंसलिंग स्थगित

ऊना  : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भाषा अध्यापक, शास्त्री और कला अध्यापक के कुल 10 पदों के लिए 11 से 12 मई तक आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर...
Translate »
error: Content is protected !!