बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मनाया जा रहा ‘पोषण पखवाड़ा : कमल किशोर शर्मा

by

पोषण पखवाडा में लोगों को दी कुपोषण मुक्त भारत बनाने की जानकारी, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने गृह भ्रमण के माध्यम से किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनसमुदाय की भागीदारी से विभिन्न तिथियों पर खास गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इस दौरान जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण, स्तनपान और पूरक आहार की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माताओं की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई है।
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों में कुपोषण प्रबंधन, मोटापे की रोकथाम, संतुलित आहार की महत्ता, जंक फूड के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के महत्व पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। सभी गतिविधियों को ‘जन आंदोलन डैशबोर्ड‘ पर दर्ज किया जा रहा है, ताकि प्रयासों की मॉनिटरिंग और मूल्यांकन संभव हो सके।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला के सभी वृतों में पोषण पखवाडा से संबधित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पोषण पखवाडा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा, तीसा, सलूणी, पांगी, भरमौर, मैहला तथा चुवाड़ी में वृत्त स्तर पर हुई बैठक में समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और सहायिका ने भाग लिया।


इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने वृत्त कियानी और सरोल में बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पोषण के पांच सूत्रों और बच्चों मे बढ़ रहे मोटापा के प्रति सचेत किया। कियानी से वृत्त पर्यवेक्षक अनीता ने आंगनवाडी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों की पहचान करके उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजने बारे बताया। वृत्त पर्यवेक्षक धन्नो देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी और वीना देवी ने भी अपने स्तर पर बैठकों में जिला चम्बा में 14-18 वर्ष की सभी किशोरियों को आंगनवाडी केन्द्रों में मिलने बारे पौषाहार की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी कार्यालय चम्बा से खण्ड समन्वयक रमेश कुमार अन्य विभागों के साथ समन्वय बना कर इस दौरान की जाने वाली गतिविधियों को जनांदोलन डैशबोर्ड में अंकित का काम कर रहे हैं। आज इस विषय में उन्होंने कियानी और सरोल में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को इसका प्रशिक्षण दिया।


पांगी से आंगनवाडी कार्यकर्ता बबिता देवी ने बताया कि समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ता हर माह गृह भ्रमण करती हैं।परन्तु पोषण पखवाडा के दौरान पोषण अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर जिले के टापरी में मुख्यमंत्री ने भू-तापीय ऊर्जा आधारित फल सुखाने की इकाई का निरीक्षण किया

दो वर्षों में 16,963 किलोग्राम फल किए गए प्रसंस्कृत एएम नाथ।  किन्नौर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिले के टापरी में स्थापित विश्व की पहली भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरित दिवाली मनाने के लिए बच्चों को किया प्रेरित

धर्मशाला, 10 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला ने विद्यार्थियों को इस बार हरित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया इस बाबत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पास्सू, अचीवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!