चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची : घटनास्थल पर पहुँच कर शुरू की जाँच : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट मामला

by

पटियाला : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट की जाँच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची कर घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले उस ढाबा कर्मी से पूछताछ की गई है, जिसकी शिकायत पर पंजाब पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। एसआईटी में एसपी मंजीत श्योराण, डीएसपी ए वेंकटेश, एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल है।

बता दें कि मामले में कर्नल के परिवार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। परिवार ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। उनका कहना था था कि उन्हें पंजाब पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं है। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने का आदेश दिया गया था।

13 मार्च की रात को पटियाला में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा सेना के कर्नल पुष्पिंदर व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ शराब के नशे में मारपीट की गई थी। पुलिस ने कर्नल के बयान लेने के बजाय एक ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और मारपीट करने वाले जवानों को बचाने का प्रयास किया गया था।

पुलिस ने कर्नल की पत्नी को केस दर्ज करवाने के लिए भी इधर से उधर थानों में कई चक्कर कटवाए। इसके बाद यह मामला वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों तक भी पहुंचा और पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों के साथ कार्रवाई करने को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा वीडियो जारी करके सेना से माफी मांगी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई...
article-image
पंजाब

बाबा साहब ने समाज के दलित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलवाए : सांसद मनीष तिवारी

सैला खुर्द : वीणा रानी सदस्य ब्लाक समिति गढ़शंकर के नेतृत्व में ग्राम पैंसरा में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर समर्पित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनियारा खास स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को विधायक सुधीर शर्मा ने किया पुरस्कृत : स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा...
Translate »
error: Content is protected !!