शून्य दाखिलों वाले सात डिग्री कॉलेज होंगे बंद : 5 किलोमीटर के दायरे में मर्ज होंगे विद्यार्थियों की कम संख्या वाले उच्च और सीसे स्कूल

by
एएम नाथ। शिमला :  पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।  निदेशालय से इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा गया है। 20 बच्चों की संख्या वाले हाई और 25 की संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज किया जाना है। फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियों की कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का केस टू केस निर्णय होगा।
मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सिंगल डिजिट में दाखिले वाले 9वीं से बारहवीं कक्षा वाले स्कूलों को बंद करना आवश्यक है। जल्द ही विद्यार्थियों के दाखिलों से संबंधित सारी जानकारी जुटाकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में स्कूल मर्ज करने को कॉमन गाइडलाइन बनाने के निर्देश भी दिए। प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए दिशा निर्देश तय होंगे। वित्त विभाग की सिफारिशों के आधार पर यह गाइडलाइन बनेगी। बैठक में स्कूल और उच्च शिक्षा निदेशालयों में स्टाफ आवंटन के निर्देश भी दिए गए। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी बैठक में इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा। साल 2013 से 2016 की अवधि वाले प्लेसमेंट पर लगे प्रिंसिपलों को नियमित नियुक्ति देने का भी बैठक में फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों का युक्तिकरण करने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर एचपीयू से होगी बैठक
बैठक में फैसला लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर एचपीयू के साथ जल्द बैठक की जाएगी। पाठ्यक्रम को लेकर इस बैठक में फैसला लिया जाएगा। शिक्षा नीति के अन्य प्रावधानों को किस प्रकार से उच्च शिक्षा में लागू करना है, इसको लेकर भी जल्द रणनीति बनाने के शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए।
स्कूलों में जाकर पढ़ाएं वोकेशनल शिक्षक, मांगों का हल निकालेंगे
रोहित ठाकुर ने कहा कि वोकेशनल शिक्षकों को स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाई करवानी चाहिए। सरकार इनकी मांगों का हल निकालने के लिए प्रयासरत है। वोकेशनल शिक्षकों की हर साल प्रदेश में भर्तियां हो रही हैं। अभी करीब 2100 शिक्षक नियुक्त हैं। समग्र शिक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की मान्यता प्राप्त कंपनियों के तहत शिक्षकों को रखा गया है। राज्य सरकार ने इन्हें 30 दिन की छुट्टियां भी दी। बीते वर्ष वेतन में भी डेढ़ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को फरवरी में सात-आठ राज्यों में उनके मॉडल स्टडी करने के लिए भेजा था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने शिक्षकों के संबंध में रिपोर्ट दी है। इन्हें विभाग में शामिल करने के लिए कई अड़चने हैं। इनका हल निकाला जा रहा है। हड़ताल पर जाना गलत है। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शून्य दाखिलों वाले सात डिग्री कॉलेज होंगे बंद
प्रदेश में शून्य दाखिलों वाले सात कॉलेज बंद किए जाएंगे। इनमें गलोड, टौणीदेवी, बसदेहडा, ज्यूरी, नारग और काजा कॉलेज शामिल हैं। बीते दिनों सरकार ने 100 विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेजों को मर्ज करने की तैयारी की थी लेकिन इस प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख नगरोटा शहर के सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी , नगरोटा विस को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को बनेगा प्लान: बाली

सीएम का पर्यटन विकास तथा युवाओं को रोजगार देने पर विशेष फोक्स धर्मशाला, नगरोटा 19 जुलाई। नगरोटा विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
Translate »
error: Content is protected !!