विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

by
रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ केयर टेकर और शिक्षक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने उपायुक्त को अपने हस्तनिर्मित बधाई कार्ड भेंट किए।
May be an image of 7 people, child and text
उपायुक्त ने इस स्नेहिल व्यवहार के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की उनके समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज का सबसे कीमती संसाधन हैं और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से समाज में योगदान दे सकें।
बच्चों ने इसके बाद अन्य कार्यालयों में जाकर भी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख फिरौती मांगी : हनीट्रैप गैंग ने मोहाली के स्टूडेंट को किडनैप कर : फेक प्रोफाइल से फ्रैंडशिप कर बुलाया था मिलने

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने हरियाणा के ‘हनीट्रैप गैंग’ को गिरफ्तार किया है। गैंग में 2 युवक और एक लड़की शामिल है। तीनों ने मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को किडनैप कर 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किए जारी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब ठेकों पर विजिलेंस की दबिश : चंडीगढ़-पंजाब की 611 बोतलें और 41 बीयर कैन बरामद

मंधाला और कालूझिंडा के ठेकों पर एक साथ कार्रवाई; ठेका मालिकों और सेल्समैन के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू रोहित जसवाल।  बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना के तहत चंबा के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर दमन रवाना

उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान और नए अनुभव ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का करेंगे भ्रमण, 7 अप्रैल तक चलेगा शैक्षणिक टूर एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के बाल...
Translate »
error: Content is protected !!