गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: सुंदर शाम अरोड़ा

by

विधायक ने गांव बसी किकरां में 6.50 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य का किया उद्घाटन
होशियारपुर, 09 नवंबर:
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत सुविधाएं बिना किसी रुकावट से उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। वे गांव बसी किकरां में 6.50 लाख रुपए की लागत से छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य का उद्घाटन करने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि गांव की पंचायत की मांग पर छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य को पूरा करवाया गया, जिससे जहां गंदे पानी की समस्या का समाधान हुआ है वहीं इलाके की नुहार भी बदली है। उन्होंने कहा कि छप्पड़ के आस-पास ट्रैक बनाकर उसे सैरगाह के तौर पर विकसित किया गया है और आने वाले समय में गांव की पंचायत यहां मछली पालन भी शुरु करने जा रही है, जिससे गांव वासियों को काफी फायदा होगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में अन्य गांवों में भी थापर व सीचेंवाल माडल पर छप्पड़ों को विकसित किया जा रहा है, ताकि इन छप्पड़ों का ट्रिटिड पानी सिंचाई आदि कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सके। इस मौके पर देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कमला देवी, ब्लाक समिति सदस्य किरण मल्ही, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच तेजिंदर सिंह, ब्लाक समिति सदस्य मंजू, पंच अशोक कुमार, सुखदेव सिंह, मंजीत सिंह, पलविंदर कौर, नरिंदर कौर, मंजीत कौर,सरपंच जसपाल सिंह, सरपंच अशोक कुमार, गोपाल दास, सर्बजीत साबी, राहुल गोहिल, मलूक चंद, जगदीश चंद, संजीव मिंटू, हंस राज, दर्शन लाल नंदन, देवराज भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रमनदीप को कत्ल करने वाले बाकी आरोपियों के नाम केस में डाले जाएं

धारा 120बी लगाई जाए : समूह जत्थेबंदियां गढ़शंकर I  गांव दिओवाल में गरीब लडक़ी रमनदीप कौर की रेप के बाद की हत्या के विरोध में समूह जत्थेबंदियों ने अंबेदकर चौंक से कमालपुर चौंक तक...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तंवरा-लोडसर में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 वाहनों के चालान; ₹1.83 लाख से अधिक की जुर्माना एवं कर देयता निर्धारित

पुनीत महाजन, चंडीगढ़ { लाडनूं, उपखण्ड 3 जुलाई :  प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा परिवहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम तंवरा एवं लोडसर स्थित क्रेशर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर्स को ही क्यों निशाना बनाता है लॉरेंस गैंग : एपी ढिल्लों से पहले इन गायकों पर बरसाई थी गोलियां

चंडीगढ़  :  पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। रविवार को सिंगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। हालांकि ये...
article-image
पंजाब

चार जवानों की हत्या के मामले में चश्मदीद गनर दिसाई मोहन गिरफ्तार : आपसी रंजिश के कारण चार जवानों की गोलियां मारकर की थी हत्या कर

बठिंडा : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने घटना के चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को गिरफ्तार किया है। उसने आपसी रंजिश के कारण चार जवानों की...
Translate »
error: Content is protected !!