पड़ोसियों ने की एक व्यक्ति की हत्या : लोहे की रॉड और डंडों से की पिटाई – 3 ग्रिफ्तार

by
रोहित जसवाल। ऊना :  घालूवाल पुल के निकट झुग्गी में आपसी विवाद में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि वारदात में आरोपियों ने सरिये की रॉड, डंडे और बेलचे से हमला किया। इससे प्रमोद सिंह गांव हरिणमार, तहसील और थाना वरियापुर, जिला मुंगेर, बिहार की मौत हो गई।

बीच-बचाव करते हुए मृतक की पत्नी के सिर पर चोट आई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सूचित महतो (50) उर्फ फौजी, अंकुश (24) और अनीश (20) सभी निवासी गांव बावू बगीचा, जिला खगड़िया, बिहार के तौर पर हुई।

कबूतरी देवी (46) पत्नी प्रमोद सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने पांच बच्चों और पति के साथ घालूवाल पुल के पास झुग्गी में रहती है। शाम को उसे बाहर से लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो साथ वाली झुग्गी में सूचित महतो अपने बड़े लड़के अंकुश के साथ बहस कर रहा था। आरोपियों ने उन्हें देखा तो गाली-गलौज करने लगे। जब उसके बेटे मंटून ने सूचित महतो को गाली-गलौज न करने को कहा तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी सूचित महतो, उसके बड़े बेटे अंकुश और छोटे बेटे अनीश ने उसके पति प्रमोद सिंह को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

सूचित महतो के हाथ में सरिया, अंकुश ने डंडा और अनीश ने बेलचा पकड़ा था। उसके बेटे मंटून ने अपने पिता को मारपीट से छुड़ाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन आरोपी उसके पति को खींचकर अपनी झुग्गी में ले गए। आरोपियों ने हाथ में पकड़े डंडे, सरिये और बेलचे से उसके पति पर प्रहार किए। बीच-बचाव करते समय आरोपियों ने उसके सिर पर भी बेलचे से प्रहार कर दिया। आरोपियों की मारपीट में उसका पति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। देर रात करीब 10:45 बजे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसके पति प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घालूवाल पुल के पास स्थित झुग्गी में एक व्यक्ति की मारपीट के दौरान हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

भुबुजोत में सुरंग निर्माण का किया आग्रह एएम नाथ। नई दिल्ली :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांगी बना प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मण्डल: जौ पर 60 रुपये एमएसपी, घाटी को 20 नए बस परमिट, बस खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान, होम-स्टे पंजीकरण पर 50 प्रतिशत उपदान की मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा

एएम नाथ। पांगी / चम्बा : हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन चम्बा जिले की दुर्गम लेकिन मनोरम पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र में किया गया। हैलीपेड मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!