चिट्टे के नशे के लिए लोगों को लूटता था युवक- CID अफसर बनकर : रात को नशा नहीं मिलने पर बिगड़ रही तबीयत

by

एएम नाथ। शिमला : आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक चिट्टे का नशा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने इससे पहले भी इसी तरह से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
ठगी करने के बाद आरोपी चंडीगढ़ के मोहाली से नशा खरीदकर लाता था। युवक पहले चालक का काम करता था, लेकिन नशे की लत ने उसे इस काम के काबिल भी नहीं छोड़ा। इसके बाद आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए आईजीएमसी के आसपास ऐसे लोगों की तलाश करता था जो कि ग्रामीण परिवेश के होते थे और उनके पास नकदी होती थी। इसके बाद आरोपी उन्हें सीआईडी अफसर होने की बात कहकर चरस और अफीम बेचने के नाम पर डराकर तलाशी लेता था और फिर नकदी लेकर फरार हो जाता था।                          पुलिस के पास पहले भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसमें इसी तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब इन मामलों में भी आरोपी की संलिप्तता को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी युवक के खिलाफ शिमला में दो एनडीपीएस के केस दर्ज हैं जबकि सोलन के सदर थाने में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक लॉकअप में भी आरोपी की नशा नहीं मिलने पर तबीयत खराब हो रही है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है।

टुटीकंडी में राहगीरों से लूटपाट के आरोपी भी निकले थे नशे के आदी
शहर में होने वाली चोरियों और लूटपाट की घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आ रही है। इससे पहले टुटीकंडी में भी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था जो कि चिट्टे के नशे के लिए राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अलावा शहर में होने वाली चोरी की कई घटनाओं में भी नशे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आई है। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे युवकों के परिजनों से अपील की है कि वे उनका उपचार करवाएं।

एसएसपी संजीव कुमार गांधी : नशे की लत में फंसकर युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके साथ ही नशे की तस्करी में भी संलिप्त हो रहे हैं। परिजनों को बच्चे के ऐसी लत में फंसने की जानकारी होने पर फौरन उनका उपचार करवाना चाहिए –

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश ठाकुर

प्रदेश के मुखिया से घर में रोज पूछा करूंगी देहरा के लिए क्या किया एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश    ने कहा कि देहरा की जनता पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 6 को बंद रहेगी बिजली

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 05 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 6 अक्तूबर को लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यक मरम्मत के चलते उपायुक्त कार्यालय परिसर, मृदुल चौक, गांधी चौक, लोअर बाजार, वार्ड नंबर-3, 6 और 8,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केरल का नाम अब ‘केरलम’ : सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

12 हजार करोड़ से ज्यादा के फैसले किए गए मंजूरएएम नाथ। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। खास बात ये है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमावर्ती गांव को जोड़कर अलग ग्राम पंचायत का होगा गठन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव स्तरोन्नत उच्च विद्यालय समत्तर का किया लोकार्पण 

ककीरा -कटलू संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ की राशि होगी व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!