4 सेकंड में 7 थप्पड़, महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

by

ऊतर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी।
वारदात टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक और फोटो भी वायरल है, जिसमें टोल कर्मचारी एक महिला और अन्य लोगों से अभद्रता करते दिख रहे हैं। टोल प्रबंधन के अनुसार फास्टैग की राशि खत्म होने के बाद महिला से कैश टोल मांगा गया था। इस पर वह भड़क गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

टोल कर्मियों में आक्रोश  :   देखते ही देखते मामला बढ़ गया और महिला ने टोल बूथ के अंदर घुसकर कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद टोल कर्मियों ने आक्रोश जताया। इस मामले में टोल कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन के अनुसार अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं है तो कैश टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारी से मारपीट कर डाली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर : साल में सिर्फ 15 घरेलू गैस सिलैंडर ही ले सकेंगे, सबसिडी पर वर्ष में सिर्फ 12 सिलैंडर ही मिलेंगे

न्यू दिल्ली : घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर सामने आई है। सरकार ने अब घरेलू गैस सिलैंडर का कोटा तय कर दिया है। अब नए नियमों के मुताबिक घरेलू गैस ग्राहक अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय बुनकर दिवस उद्योग केंद्र मेें मनाया : जीएम जिला उद्योग केंद्र ने हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने संबंधी सरकार की अलग-अलग स्कीमों से करवाया परिचित

होशियारपुर, 07 अगस्त:  जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि इस समारोह के दौरान जिले के अलग-अलग...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता पर पेट्रोल बम फेंकने के 6 आरोपी काबू : फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर समेत 6 फरार

लुधियाना । कांग्रेस के सीनियर नेता यादविंदर सिंह यादी निवासी बद्दोवाल पर बोतल बम फेंक फायरिंग करने वाले गैंग के छह शूटर्स को दाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से...
Translate »
error: Content is protected !!