श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा अदा की गई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर में आज आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा अदा की गई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वी वसंतगिरि जी महाराज के परम शिष्य स्वामी उदयगिरि जी अपने गुरुदेव द्वारा बताये गए आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा कर रहें हैं । उन्होंने कहा कि उदयगिरि जी विश्वशांति , सर्वकल्याण और राष्ट्रहित हेतु कई यज्ञ कर चुके हैं । उन्होंने भक्तजनों से अपील करते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि महाराज द्वारा 1101 कुंड बनाकर विद्वानों और भक्तजनों द्वारा किए जाने वाले रुद्रकोटी महायज्ञ का को भीषण संकल्प किया गया है , उस यज्ञ में तन मन धन से सहयोग करें और भाग लें । उन्होंने कहा कि वैदिक काल से ही हवन – यज्ञ के द्वारा ही सर्वकल्याण और सर्वप्राप्ति की जाती रही है । उन्होंने कहा विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है जो आज ग्लोबल वार्मिंग के समय अत्यंत आवश्यक है ।इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट के महासचिव अनुराग सूद ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में युद्धों के जो हालात बने हुए हैं और सब ओर अशांति व्याप्त है , ऐसे हालातों से बचने के लिए ही स्वामी उदयगिरि जी वेदों में बताये गए यज्ञ – हवन -अनुष्ठान और परमार्थ और मानवता की सेवा का मार्ग अपनानें का संदेश दे रहे हैं । इसीलिए वे 19 फरवरी 2026 को रुद्रकोटी महायज्ञ करने जा रहें हैं । यज्ञ के लिए भूमि का चयन और भूमिपूजन के बाद यज्ञ की तैयारियां यज्ञ में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है । इस अवसर पर पार्षद सुरिंदर सिद्धू , प्रिंसिपल आरती मेहता , डॉ हर्षविंदर सिंह पठानिया , राजन सैनी , मनीष तलवार , राजन सैनी , दीपिका प्लाहा, अमनदीप ,अवतार सिंह ,प्रदीप सिंह , संसार सिंह , नरिंदर सिंह और अन्य भक्तजन उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जलाई बजट की प्रतियां : पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर कर्मचारियों ने जलाई बजट की प्रतियां

गढ़शंकर, 27 मार्च : सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में पंजाब के मजदूरों, कर्मचारियों और पेंशनरों के मानदेय की अनदेखी के खिलाफ पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा 27-28 मार्च को विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट को मिला गोल्‍ड मेडल : कहा, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई , बल्कि यह तो बस शुरू हुई

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट दहलीज पर पहुंचकर मेडल जीतने से चूक गई थीं। उन्‍होंने 50 किग्रा के फाइनल में जगह...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को लगा किस बात का डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भाग निकले आतिशी समेत बाकी विधायक

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए। सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को रेखा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लेबर सेस संग्रह में बनाया नया रिकॉर्ड : करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 310 करोड़ रुपए का लेबर सेस एकत्र किया है, जो पिछले चार वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!