5 बहनों के इकलौते भाई की तेजधार हथियारों से हत्या : नशा बेचने का करता था विरोध

by
बठिंडा :  तस्करों पर सरकार की कार्रवाई जारी है लेकिन उनके हौसले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में सामने आया है। जिले की मौड़ मंडी के वार्ड-10 दस में रहने वाले एक युवक की नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
थाना मौड़ पुलिस ने मृतक दीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह के बयान पर सुभाष कुमार निवासी मौड़ मंडी, प्रीत, साहिल, अकाशदीप सिंह और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दीप सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
              दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब उसका भतीजा दीप सिंह नजदीकी दुकान से समान लेने गया तो वहां सुभाष कुमार, प्रीत, साहिल, अकाशदीप एवं उनके छह-सात साथियों ने उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। घायल दीप को सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया गया, वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने दीप को वापस बठिंडा के लिए रेफर किया तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। दर्शन सिंह ने बताया कि मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी बस्ती में नशा बेचते थे। दीप सिंह उनका विरोध करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल)...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में  “नेशनल डेंगू डे” और “विश्व हाईपरटेंशन दिवस” मनाया

गढ़शंकर, 16 मई : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सिविल सर्जन के निर्देशों तथा वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ. अजय बसरा की अगुवाई में “नेशनल डेंगू डे” और “विश्व हाईपरटेंशन दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

धोखाधड़ी करते थे जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ : पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जीरकपुर : जीरकपुर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनियों, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं की जाली आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की हुई आमद: संदीप हंस

किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील होशियारपुर, 6 अक्टूबर जिला होशियारपुर के कु ल 70 खरीद केंद्रों में 53 खरीद केंद्रों में अब तक धान की आमद व 45 खरीद...
Translate »
error: Content is protected !!