6 शिक्षक सस्पेंड : चुनाव ड्यूटी पर न आना शिक्षकों को पड़ा भारी

by
लुधियाना प्रशासन ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया हैं। बता दें कि, डिप्टी कमिश्नर ने इन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर न आने के कारण निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, सभी शिक्षक सरकारी प्राइमरी स्कूल सुनात से संबंधित हैं। यह आदेश चुनाव पंजीकरण अधिकारी और सहायक डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), लुधियाना द्वारा जारी किए गए हैं।
आगामी मतदाता सूची विशेष सारांश संशोधन 2025 के तहत लुधियाना (वेस्ट) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्यों के लिए 6 महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी ऑर्डर के अनुसार, इन सभी कर्मचारियों को 12 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक चुनाव कार्य में भाग लेना था।
निलंबित किए गए शिक्षकों में उमा शर्मा – प्राथमिक संवर्ग, गुरविंदर कौर – एसोसिएट प्री-प्राइमरी टीचर, जसप्रीत – एसोसिएट प्री-प्राइमरी टीचर, सरबजीत कौर – एसोसिएट प्री-प्राइमरी टीचर, हरदीप कौर – सहायक शिक्षिका और मनमिंदर कौर – सहायक शिक्षिका शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर...
article-image
पंजाब

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत : 5 लोगों की मौत

श्री मुक्तसर साहिब :  लंबी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में जोरदार धमाके हुए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल...
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी में एसबीआई सैला खुर्द की मेनैजर नवदीप कौर की अगुआई में स्टाफ ने लगाए पचास पौदे

गढ़शंकर: स्टेट बैंक आफ इंडिया, शाखा खुर्द की मेनैजर नवदीप कौर की अगुआई में बैंकस्टाफ ने सैला खुर्द पुलिस चौकी में पचास बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए। इस दौरान बैंक मेनैजर नवदीप कौर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!