18-19 आयु वर्ग के नौजवानों की 100 प्रतिशत वोट बनाना यकीनी बनाया जाए: संदीप सिंह

by

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत कालेजों के प्रिंसिपलों व आईलेट्स सैंटरों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
होशियारपुर, 12 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी संदीप सिंह ने कालेजों के प्रिंसिपलों व आइलेट्स सैंटरों के प्रबंधकों को कहा कि उनके संस्थान में पढऩे वाले जिस विद्यार्थी की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 या इससे अधिक है उनकी 100 प्रतिशत वोट बनवाना यकीनी बनाया जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत जिले के अलग-अलग कालेजों व आइलेट्स सैंटरों के प्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे।
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपनी वोट बनाने के लिए 30 नवंबर तक अपने फार्म संबंधित बी.एल.ओज, ई.आर.ओज कार्यालय या जिला चुनाव अधिकारी में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान 20 नवंबर व 21 नवंबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपनी वोटें आन-लाइन 222.ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ व वोटर हैल्प लाइन एप पर अप्लाई कर सकते हैं व वोट संबंधी कोई भी जानकारी जिले के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बी.एल.ओ कालेजों व सैंटरों में विजिट कर आफलाइन वोटें बनाएंगे।
संदीप सिंह ने बताया कि नई वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6, वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोट दुरुस्ती के लिए फार्म नंबर 8 व विधान सभा क्षेत्र के अंदर वोट बदली करवाने के लिए फार्म नंबर 8 अ भरा जा सकता है। उन्होंने समूह विधान सभा क्षेत्र स्वीप नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विधान सभा क्षेत्रों के कालेजों में विजिट करेंगे व वैरीफाई करेंगे कि कोई भी नौजवान वोट अप्लाई करने से न रह जाए और इसका रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी को देना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने पंडित जे.आर. बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर की प्रिंसिपल रचना कौर को हिदायत करते हुए कहा कि वे उक्त कालेजों व आइलेट्स सैंटरों से रिपोर्ट प्राप्त करना यकीनी बनाएंगे व सप्ताह के हर शुक्रवार अनैलैसिस रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय होशियारपुर को भेजना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को भी पी.डब्लयू.डी वोटें व की गई स्वीप गतिविधियों की रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले में 18 वर्ष की आयु पूरी करता कोई योग्य व्यक्ति वोट बनाने से वंचित न रहे। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब ; भव्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, श्री राज माधो राय मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय अनुभव, लोक संस्कृति के संवर्द्धन में युवा पीढ़ी का उत्साह प्रशंसनीय- कुलदीप सिंह पठानिया मंडी, 19 फरवरी।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव...
article-image
पंजाब

अस्पताल जा रही महिला के गले से छीना मंगलसूत्र : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना। अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बोड़ा में शक्ति टीम ने लाइफबॉय से बच्चों के हाथ धोने के फायदे बताए

शक्ति टीम गढ़शंकर ने बताए लाईफवाय से हाथ धोने के फायदे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: हिन्दुस्तान युनीलीवर लिमटिड की और से सरकारी स्कूल बोड़ा में समागम का आयोजन कर लाईफवाय शाप व हैंड वाश से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से दुष्‍कर्म ब्‍वॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से कराने वाली भाजपा नेत्री गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्‍तराखंंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!