अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन के साथ लिए फेरे…. 20 अप्रैल को रिसेप्शन

by
आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी बैचमेट संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में हुई जहां, दोनों परिवारों के अलावा कुछ चुनिंदे लोग शामिल हुए। सगाई के कार्यक्रम में केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई मंत्री और नेता शामिल हुए. सगाई के बाद अब आज हर्षिता और संभव जैन शादी के बंधन में भी बंध गए. दोनों की शादी कपूरथला हाउस में हुई. शादी में भी बहुत सीमित लोगों को भी न्योता दिया गया।
क्या करते हैं संभव जैन?
संभव जैन एक जिनी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर अपनी सेवा दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संभव जैन और हर्षिता ने कुछ महीने पहले एक स्टार्टअप शुरू किया था. दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शंगरीला होटल में हुई सगाई कार्यक्रम में दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। सगाई के कार्यक्रम में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था, यहां तक कि AAP की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी समारोह में मौजूद नहीं थीं. समारोह में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी मौजूद थे।
20 अप्रैल को रिसेप्शन
सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा. हालांकि, रिसेप्शन कार्यक्रम कहां होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है. 29 वर्षीय हर्षिता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं जो आईआईटी दिल्ली की पूर्व छात्रा हैं. उनके भाई पुलकित ने भी जेईई में सफलता प्राप्त की है. अरविंद केजरीवाल खुद भी आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे हैं।
केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की. इसके बाद हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की, जहां वे अपने डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रहीं. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई नामी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाखू में किया रावण दहन : श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

जाखू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम, पोक्सो एक्ट और अन्य अधिनियमों से करवाया अवगत

हमीरपुर 20 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति बड़सर के सहयोग से ग्राम पंचायत सौर के कार्यालय परिसर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में...
article-image
पंजाब

नामांकन के चौथे दिन होशियारपुर में 11 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अब तक 29 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी 1 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल करवाए जा सकते हैं नामांकन पत्र 30...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत...
Translate »
error: Content is protected !!