नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

by
एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा ने न केवल उसकी मौत की बात छुपाई, बल्कि उसके शव को पंजाब के मोरिंडा के पास एक नहर में फेंक दिया।
गुरविंद्र के भाई अभिषेक सैनी ने बताया कि उनका भाई बीते दिन से लापता था। आखिरी बार उसे उसके दोस्त राजा के साथ देखा गया था। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिससे परिवार वाले परेशान हो गए। देर रात अभिषेक को व्हाट्सएप पर राजा का एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें उसने कबूल किया कि गुरविंद्र की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई है। डर की वजह से उसने शव को मोरिंडा की एक नहर में फेंक दिया और गुरविंद्र की गाड़ी लेकर जालंधर भाग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर बाद मोरिंडा के पास से शव को नहर से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गुरविंद्र ने किस तरह के नशे का सेवन किया था और उसके दोस्त राजा की इस घटना में कितनी संलिप्तता है।
यह घटना हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। खासकर चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है और प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इलाके में नशे के सौदागर सक्रिय रहते हैं और पुलिस को इन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को बर्बाद न करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 हजार करोड़ का घोटाला, 89 की गिरफ्तारी : एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में कर दी पेश

एएम नाथ। शिमला : दो हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में अब पुलिस एसआईटी ने आरोपी गर्ग के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दायर कर कोर्ट में पेश कर दी है। इस घोटाले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी गिरफ्तार – शादी से मुकरा प्रेमी, शादी का झांसा देकर लड़की को किया प्रेगनेंट : नाबालिग ने निगला जहर

एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के चायल क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। युवक ने जब शादी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!