आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक

एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में चंबा जिला के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष प्राथमिकता रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बुनियादी ढांचे , शिक्षा, सड़क , पर्यटन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। ऐसे में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा को विशेष सहायता प्रदान की जाए ताकि जिले का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रमण-सिहुंता -चंबा – तीसा-पांगी के तहत चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण तथा वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को केंद्र सरकार की ओर से जल्द अनुमोदन करवाने की भी बात कही ।
केंद्रीय मंत्री ने जिला से संबंधित विभिन्न समस्याओं का केंद्र सरकार की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में विधायक नीरज नैय्यर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के दूसरे एवं तीसरे चरण के तहत भवन निर्माण कार्य तथा संस्थान द्वारा सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का मामला उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से वित्तीय सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया ।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा -भरमौर के अंतर्गत द्रडा से चेहली के उन्नयन कार्य तथा शीतला पुल से कुरांह तक बाईपास निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन, विस्तृत इंजीनियरिंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की परामर्श सेवाओं के लिए मंत्रालय को भेजी गई डीपीआर के अनुमोदन का भी आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ऊपर से नीचे तक और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी : विदेशी फंडिग के गंभीर आरोप लगे हैं, आतंकवाद और खालिस्तान का समर्थन करने वालो ने चंदा देने की बात उन लोगों ने भी की स्वीकार- अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : देश की जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। लोग देश में स्थिरता और निरंतरता चाहते हैं और चाहते हैं कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...
Translate »
error: Content is protected !!