खन्ना के प्रयासों से गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से पहुंचा भारत : गुरदीप का उसके पैतृक गाँव बस्सी गुलाम हुसैन में हुआ संस्कार

by

होशियारपुर 22 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों बस्सी गुलाम हुसैन निवासी जोगिन्दर सिंह गाँव के समाज सेवी इंदरजीत को साथ लेकर श्री खन्ना से मिले थे जिन्होंने दुबई में जोगिन्दर सिंह के बेटे गुरदीप कि संदिघ्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने सम्बन्धी खन्ना को बताया और उसका पार्थिव शरीर भारत लाने कि गुहार लगायी थी। जिसपर श्री खन्ना द्वारा तुरंत फ़ोन के माध्यम से इस मामले को केंन्द्र सरकार के ध्यान में लाया तथा तुरंत अपने कार्यालय के माध्यम से कागज़ी औपचारिकताएं पूरी करवाकर मामले को उसी दिन केंद्र सरकार को भेजा था जिसके चलते गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत आया और उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गाँव बस्सी गुलाम हुसैन में हो सका जहाँ उसके परिजन उसके अंतिम दर्शन कर पाए। श्री खन्ना के निर्देशों पर उनके कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवार से बात कि गयी जिसपर समाज सेवी इंदरजीत ने केंद्र सरकार व खन्ना का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम के शहीदों का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर उन्हें दिलाया न्याय : तीक्ष्ण सूद

किसान नेताओं को इस संकट की घड़ी में अपना अंदोलन स्थगित करने की अपील की : होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
Translate »
error: Content is protected !!