14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

by

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये खर्च किए। कारोबारी संजीव कुमार ने ऑनलाइन बिडिंग के जरिये इस नंबर के लिए उच्चतम बोली लगाई। खास बात यह है कि सोलन जिले के व्यक्ति ने भी बड़सर आरएलए के इस नंबर के लिए बोली लगाई थी। दोनों में से संजीव ने आखिरकार बाजी मारी।

उन्होंने 14 लाख रुपये में वीआईपी टू व्हीलर नंबर एचपी 21 सी-0001 खरीदा है। कुछ दिन पहले परिवहन विभाग की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में संजीव कुमार ने हिस्सा लिया था। जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये की बोली लगाई लेकिन संजीव कुमार ने 50 हजार रुपये अधिक बोली लगाकार नंबर को अपने नाम किया। बोली के बाद कारोबारी ने इस राशि का भुगतान भी विभाग के खाते में कर दिया है।

हमीरपुर के मशहूर कारोबारी बनारसी दास के पुत्र संजीव खुद भी सरिये के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। संजीव ने कहा कि पिछले रविवार को ऑनलाइन बोली लगाई थी। उनके अलावा एक और व्यक्ति ने इस नंबर के लिए बोली लगाई थी लेकिन किस्मत से उन्हें नंबर मिल गया। उन्होंने कहा कि खास और यूनिक नंबर का शौक है ऐसे में उन्होंने यह नंबर अपनी नई स्कूटी के लिए खरीदा है। शौक बड़ी चीज होती है। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में 0001 नंबर की गाड़िया 33 लोगों के पास हैं।

इनसे परिवहन विभाग को 3.26 करोड़ रुपये की राशि हासिल हुई है। इस सीरिज के नंबर के लिए हिमाचली लोगों ने पहले काफी उत्साह देखा गया है। यह नंबर बोली में पांच लाख रुपये से भी ऊपर के नंबर बिक चुके हैं। ठियोग आरएलए का नंबर 12.50 लाख में बिका था, जबकि श्री नयनादेवी के स्वारघाट आरएलए का नंबर नौ लाख में बिका। परिवहन विभाग ने गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर लेने के लिए पिछले साल नियमों में बदलाव किया था। 0001 लेने के लिए पांच लाख से बोली शुरू करने का नियम बनाया गया है। टू व्हीलर के लिए इतनी बड़ी बोली पहली दफा ही लगी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत में होटल एसोसिएशन का गठन : सोमराज अरोड़ा चेयरमैन और आरके महाजन अध्यक्ष बने

होटल कारोबारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए बनाई गई नई कार्यकारिणी एएम नाथ।  बनीखेत  । पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनीखेत क्षेत्र में होटल कारोबारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से...
article-image
पंजाब

कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र: धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 14 अक्टूबर:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे धान की पराली को आग न लगाए ताकि वातावरण दूषित को दूषित होने से बचाया जा सके। वे...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में AAP सरकार ने विश्वास मत जीतकर साबित किया बहुमत

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी  ने सफलतापूर्वक अपना फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। इस शक्ति परीक्षण में 94 में से...
Translate »
error: Content is protected !!