बनीखेत में होटल एसोसिएशन का गठन : सोमराज अरोड़ा चेयरमैन और आरके महाजन अध्यक्ष बने

by

होटल कारोबारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए बनाई गई नई कार्यकारिणी

एएम नाथ।  बनीखेत  । पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनीखेत क्षेत्र में होटल कारोबारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन का गठन किया गया है। मंगलवार को होटल व्यास पुष्प में होटल कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सोमराज अरोड़ा को एसोसिएशन का चेयरमैन और आरके महाजन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तिलक राज माहड़ को सचिव तथा प्रीतम सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रशांत शर्मा और रमेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि महेंद्र सिंह सरीन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इसी तरह अमित शिंगारी को मीडिया सचिव, नीरज तलवार को वरिष्ठ संयुक्त सचिव और चरणजीत सिंह को वरिष्ठ सचिव नियुक्त किया गया। पवन शर्मा और राजीव शर्मा को सचिव बनाया गया।

एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य क्षेत्र के होटल कारोबारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाना तथा पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह का शिमला में जोरदार अभिनंदन : सोनिया गांधी का जताया आभार, नदारद रहे नेताओ के चलते शिमला की ठंडी फिजाओं में गर्मी

शिमला :   कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अभिनंदन के लिए शिमला के चौड़ा मैदान में रैली कर से कांग्रेस ने  शक्तिप्रदर्शन के साथ साथ एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन कुछ वरिष्ठ ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल ! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर...
Translate »
error: Content is protected !!