देश को कमजोर कर रही मोदी सरकार- पवन दीवान

by

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा के फूल भेंट करके किया याद
पंडित नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया
लुधियाना: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 132वां जन्मदिवस लुधियाना के सराभा नगर इलाके में श्रद्धा के फूल भेंट करके मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू भी बांटे।
इस अवसर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की नींव रखी थी।  उन्होंने भाखड़ा बांध, पीएयू जैसे स्थानों की नींव रखी। जिन पर आज भी देश को गर्व है। इसी के साथ ही उन्होंने मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया था। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार  आए दिन देश को कमजोर करती जा रही है।  बीजेपी सरकार रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट समेत देश के बड़े संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यहां तक ​​कि उन्होंने एयर इंडिया को भी निजी हाथों में सौंप दिया है।
पवन दीवान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंडित जवाहरलाल नेहरू के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की ताकि देश एक बार फिर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके। अन्य लोगों में सतविंदर जवद्दी, इंद्रजीत कपूर, जसबीर सिंह जस्सल, विवेक मागो, दीपक हंस, रोहित पाहवा, रजनीश चोपड़ा, चमन लाल पप्पी, दिनेश सिंगला, चरणजीत सिंह, आजाद शर्मा, अनिल कुमार, सुधीर स्याल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंटी बैंस का बड़ा पलटवार! सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, “मेरे पास नहीं आता था पैसा

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गीतकार बंटी बैंस पर आरोप लगाए हैं। अब एक बार फिर बंटी बैंस के मूसेवाला के माता-पिता पर लगाए गए आरोपों के बाद बंटी बैंस ने एक...
article-image
पंजाब

नशे की गंभीर समस्या पर सांसद तिवारी ने जताई चिंता – नशे के सौदागरों पर हो सख्त कार्रवाई : सांसद तिवारी

सांसद तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा गढ़शंकर, 28 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मेघोवाल...
article-image
पंजाब

*विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* धर्मशाला, 10 अप्रैल। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए)...
article-image
पंजाब

बस-खच्चर रेहड़ा की टक्कर में खच्चर की मौत

गढ़शंकर: मुख्स मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर गढ़शंकर बाजार के बीचोबीच एक खच्चर रेहड़े की बस के साथ सीधी टक्कर होने से खच्चर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रेहड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...
Translate »
error: Content is protected !!