पब्लिक मॉडल हाई स्कूल, महिंदवानी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के बारे में दी जानकारी

by

गढ़शंकर : गांव महिंदवानी में पब्लिक मॉडल हाई स्कूल, महिंदवानी के विद्यार्थियों को हेल्थ केंद्र पंडोरी बीत से हेल्थ वर्कर परमजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के अंतर्गत मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी और जागरूक किया। परमजीत सिंह  ने विद्यार्थियों को बीमारियों से बचने के लिए अपने आस-पास सफाई रखने, गलियों, नालियों, घरों, वाटर कूलरों, फ्रिजों आदि में खड़े पानी को साफ रखने के उपायों को बताया। बीमारियों से बचने के लिए आप सीएचसी, बीनेवाल (झुंगिया) में आकर निशुल्क टेस्ट व जांच करवा सकते हैं तथा दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं। प्रिंसिपल दविंदर राणा ने विद्यार्थियों को इस मुद्दे के बारे में जागरूक करने के लिए परमजीत सिंह का धन्यवाद किया।
फोटो : हेल्थ वर्कर परमजीत सिंह विद्यार्धियों को जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली : 153 असला लाइसेंस किए रद्द, 450 लोगों को भेजा नोटिस

मोहाली। पंजाब में हथियारों के दम पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मोहाली जिले में 153 लोगों के असला लाइसेंस...
article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
article-image
पंजाब

ट्रक के नीचे बछड़े को कुचलने के मुद्दे पर लोगों ने गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

गढ़शंकर, 25 जुलाई : गढ़शंकर थाने के समक्ष एक टिप्पर चालक द्वारा जानबूझकर एक बछड़े को कुचलकर घायल करने के बाद हिंदू संगठनों ने धरना दिया। विरोध करने पर टिप्पर चालकों ने युवक की...
article-image
पंजाब

ASI ने नहर में लगा दी छलांग : 7 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

फिरोजपुर :  जिले के मक्खू क्षेत्र में तैनात पंजाब पुलिस के एक  एएसआई के लापता होने के मामले ने पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी है। एएसआई गुरदयाल सिंह के लापता होने से पहले...
Translate »
error: Content is protected !!