कोर्ट के बाहर 2 पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग : युवक को सरेआम मौत के घाट दिया उतार

by
फाजिल्का : पंजाब में एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान एक युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिला फाजिल्का में बॉर्डर रोड पर कोर्ट के बाहर 2 पक्षों के बीच फायरिंग हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। आरोपियों ने करीब 2 से 3 राउंड फायर किए। इस घटना के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की कोर्ट में पेशी थी।
वारदात के दौरान व पेशी से वापस लौट रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि, वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश के चलते दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ में शहनाज गिल ने खरीदे मेहनत के चार पहिए’, बोलीं- ‘वाहे गुरु तेरा शुक्र’

पंजाब की कै मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल ने मेहनत से अपने एक सपने को पूरा कर लिया है. सोशल मीडिया पर नई चमचमाती कार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गिल ने इसे न...
article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

चुनाव से पहले किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सांसद तिवारी ने घेरा

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव का किया दौरा बंगा, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार को...
article-image
पंजाब

एएनएम और स्टाफ नर्सों की 1568 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम एवं स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री हरपाल...
Translate »
error: Content is protected !!