पहलगाम कत्लेआम के विरोध में निमिषा मेहता की अगुआई में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च : दुख की घड़ी में इलाके का विधायक कर रहा उद्घाटन समारोह – निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : भाजपा हल्का गढ़शंकर इंचार्ज निमिषा मेहता व साथियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटन स्थल पर 26 लोगों की हत्या के विरोध में हल्का गढ़शंकर के बीत इलाके के झुंगीया में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि आंतकवाद का हर रूप खतरनाक होता है और धर्म के नाम पर किया गया कत्लेआम लोगों के आपसी भाईचारे को गहरे जख्म दे जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली में सिखों का कत्लेआम किया गया था और अब हिंदूयों का कत्लेआम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की सरकार है वहाँ हिंदू धर्म के लोगों के साथ हिंसा की जा रही हैं।  इस बात को देश के लोग बेहतर जानते है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सारा देश इस क़त्लेआम के कारण पीड़ित परिवारों के साथ दुख व्यक्त कर रहा है लेकिन गढ़शंकर इलाके का आम आदमी पार्टी का विधायक उद्घाटन समारोहों में अपने गले मे फूलों के हार पहन कर खुश हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गढ़शंकर इलाके के लोग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी व दुख प्रकट करते हैं। इस समय नम्बरदार महिंदर पाल ,पूर्व सरपंच सुबाष चंद्र, रिंकू बीनेवाल , गोपाल गोगना , राजिंदर राणा गद्दीवाल , दलजीत राणा ,अश्वनी कोछड़ ,रोमी बीनेवाल , परषोतम सेठी , कुलबीर सिंह भाजपा नेता , कमल भूंबला आदि मौजूद थे।

कैप्शन : पहलगाम कत्लेआम के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए निमिषा मेहता व साथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
article-image
पंजाब

Annual Sports Meet Held at

Hoshiarpur/April 8 :  Daljeet Ajnoha l The annual sports meet at Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution under the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, was successfully organised under the leadership...
article-image
पंजाब

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम, पूर्ववर्ती वर्षों की दिव्यता और गरिमा के अनुरूप, इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2025 तक समालखा (हरियाणा) स्थित संत निरंकारी...
article-image
पंजाब

Sant Baba Hari Singh Sporting

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 16 : The second day of the seven-a-side football tournament organised by Sant Baba Hari Singh Sporting Club, Kaharpur, continued at village Kaharpur with the blessings of Sant Sadhu Singh...
Translate »
error: Content is protected !!