18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

by
एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए अपनी इच्छानुसार स्कूलों की सूची दी दी है।
सरकार ने 15 अप्रैल तक प्राप्त होने वाले आवश्यक आवेदनों पर ही विचार करने का फैसला लिया है। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान अब 31 मार्च 2026 तक शिक्षकों के तबादलों पर रोक रहेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादले करने के बड़ी संख्या में डीओ आने से अफसरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई विधायक स्वयं भी डीओ नोट लेकर अपडेट लेने इन दिनों शिक्षा निदेशक के पास पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों की ओर से भी कर्मी भेजकर तबादलों के स्टेटस पता किए जा रहे हैं।
शिक्षा निदेशालय का अधिकांश स्टाफ आजकल तबादलों से जुड़ी फाइलों को निपटाने में ही व्यस्त है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सचिवालय स्थित कार्यालय में भी तबादलों की जानकारी जुटाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। शिक्षा विभाग में होने वाले इन तबादलों की प्रक्रिया के चलते इन दिनों खूब गहमागहमी है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों तबादले करवाने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। 15 अप्रैल तक आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। अब कोई भी नया आवेदन मंजूर नहीं होगा। मार्च 2026 तक तबादलों पर रोक रहेगी। प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां तबादले करने को प्राथमिकता दी जा रही है। रुटीन के तबादले नहीं किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादलों के लिए बहुत अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं लेकिन बहुत अधिक आवश्यकता वाले मामलों पर ही विचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेची : फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक किया नशा

बिलासपुर : पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत में मंडी लोक सभा सीट से होगी कांटे की टक्कर : कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उनकी मां और राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को यह ऐलान किया। विक्रमादित्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 8608 लाभार्थी दिव्यांग राहत भत्ता योजना से लाभान्वित : हिमाचल सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रगतिशील एवं संवेदनशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

ऊना 28 फरवरी: केंद्रीय विद्यालय सलोह में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए केवी सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को भारत के...
Translate »
error: Content is protected !!