क्यों अनुष्का-विराट ने छोड़ा देश? …अनुष्का ने आखिर क्यों पति विराट के साथ लंदन में शिफ्ट होने का किया फैसला

by

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है, दूसरी ओर विराट मैदान में बल्ला चलाते हैं।

दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है, दूसरी ओर विराट मैदान में बल्ला चलाते हैं।
दोनों जब भी साथ में आते हैं तो अपनी केमिस्ट्री से छा जाते हैं। मगर जब से दोनों देश छोड़ विदेश में शिफ्ट हुए हैं, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2024 से ही लंदन में रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी भी लंदन में ही कराई थी। कपल ने चुपके-चुपके विदेश में शिफ्ट होने का प्लान बना लिया था और वे पिछले साल वहां बस भी गए। मगर इसका असली कारण क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हुआ था। मगर अब एक एक्ट्रेस के पति ने बताया है कि क्यों कपल देश छोड़ विदेश बस गया।
क्यों अनुष्का-विराट ने छोड़ा देश?
माधुरी दीक्षित के पति और डॉ श्रीराम नेने ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अनुष्का ने आखिर क्यों पति विराट के साथ लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया था। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में श्रीराम नेने ने कहा, “हमने एक दिन अनुष्का के साथ बातचीत की और यह बहुत दिलचस्प थी। वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वे अपनी सफलता (यहां) को एन्जॉय नहीं ले पा रहे थे और हम उनकी इस परेशानी की सराहना करते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह ध्यान आकर्षित करता है। हम आइसोलेटेड हो जाते हैं।”
लाइमलाइट से दूर बच्चों की कर रहे परवरिश
श्रीराम नेने ने यह भी बताया कि कैसे पब्लिक फिगर होने के कारण उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी होने लगती है जो माधुरी को पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं। मैं बिंदास हूं लेकिन यह चैलेंजिंग भी होता है। हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगर माफी नहीं मांगी तो 11अप्रैल को डीटीएफ तीन मुंह वाले पुतले जलाएगी : शिक्षकों के खिलाफ इस्तेमाल की गई धमकी भरी भाषा के लिए बिन शर्ता माफीमांगें विधायक जौड़ामाजरा : डीटीएफ

गढ़शंकर 9 अप्रैल  :  स्कूल में कार्यों के उद्घाटन के दौरान आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा स्कूल अध्यापकों के प्रति इस्तेमाल किए गए अहंकारी और धमकी भरे शब्दों की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वेटलैंडस दिवस मनाया

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में अधीन वेटलैंड दिवस मनाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने वेटलैंड दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला गिरोह का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद

नई दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने सरकार द्वारा घोषित आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला गिरोह के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तीन अतिरिक्त मैग्जीन के साथ चार सेमी...
Translate »
error: Content is protected !!