सुरेंद्र भवानी | डलहौजी। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने बगली स्थित सर्वोदय इंस्टीट्यूट ऑफ इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में जाकर हर्बल चिकित्सा पद्धति के बारे जानकारी प्राप्त की । यहाँ जारी बयान में संस्थान के निदेशक डॉ सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत योग विज्ञान विभाग के छात्रों का एक दल सहायक प्रोफ़ेसर डॉ विकास नड्डा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के अध्ययन हेतु पधारे । उन्होंने इस अवसर पर सर्वोदय संस्थान का भ्रमण किया और प्राकृतिक वनौषधियों से निर्मित दवाओं की बारीकियों का अध्ययन किया । डॉ विकास नड्डा ने बताया कि मानव शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में हर्बल दवाओं का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है ।
विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों मनीषा, रोहक, अंजली, आकाश और राकेश ने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी की ख़ूबियों को समझने के बाद दिल से सराहना की । इस मौक़े पर संस्थान की ओर से सभी छात्रों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के बारे पत्रिका भेंट की गई ।
