राज्य स्तरीय वुशू (लड़के लडकियो‌ जूनियर,सीनियर) चैंपियनशिप 30,31मई और 1 जून 2025 को करवाई जा रही – राजीव वालिया

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की ओर से तीन दिवसीय राज्य वुशू चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियों जूनियर, सीनियर) का आयोजन 30,31 मई और 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला के प्रधान राजीव वालिया, महा सचिव गुरचरण सिंह और उनकी टीम द्वारा करवाई जा रही हैं। इस चैंपियनशिप का दौरा करने के लिए करने के लिए वुशू ऐसोसिएशन आफ पंजाब के महा सचिव गुरप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, पंजाब पुलिस कोच संतोख सिंह दुबे पहुंचे और महा सचिव गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में कपूरथला में यह जो चैंपियनशिप करवाई जा रही है इसमे खिलाड़ियों को रहने, खाने का अच्छा प्रबन्ध दिया जाएगा। उन्होंने वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की पूरी टीम अपनी जिम्मेवारी को पूरी लगन से निभाएंगी। जिला वुशू ऐसोसिएशन के प्रधान राजीव वालिया ने कहा कि इस राज्य स्तरीय चैपियनशिप मे अलग अलग जिलों के वुशू खिलाड़ी भाग ले गए। उन्होंने सभी स्कूलों, कालेजों के मुख्याध्यापक से अपील की इस चैंपियनशिप में अपना पूरा पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि वुशू मान्यता प्राप्त खेल है और इसमें खिलाडियों को सरकारी नौकरियों के अवसर भी मिलते हैं। इस अवसर पर वुशू कोच विशाल कुमार , वुशू कोच अवनीत कौर धालीवाल, वुशू कोच राबीआ, वुशू कोच मन्नत, वुशू कोच गुरवीर कौर,वुशू कोच सुखदीप सिंह, वुशू कोच अवधेश कुमार, वुशू कोच पर प्रथमप्रीत आदि शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और रेडक्रॉस का अहम योगदान : विक्रांत राणा

होशियारपुर, 4 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत राणा ने औपचारिक रूप से डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल से मुलाकात की और मानवता की सेवा के लिए उनका...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले में 39 योग ट्रेनर लोगों को सिखाएंगे योग : डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज व ई.ओज को योग कक्षाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिए निर्देश

लोगों को नि:शुल्क चल रही इन योग कक्षाओं में शामिल होने की अपील की 7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क जुड़ सकते हैं होशियारपुर, 07 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि...
article-image
पंजाब

सेक्टर 74, 90 और 91 के निवासियों ने डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी अभिषेक पराशर l  मोहाली :  सेक्टर 90 से चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क पर प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!