होशियारपुर में महावीर दल ने चुनरी और त्रिशूल भेंट कर यात्रा का किया स्वागत

by

यात्रा ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आश्रम में एक रात किया विश्राम।
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हिंदू युवा जागृति यात्रा जो हिन्दू नेता मिक्की पण्डित के नेतृत्व में टांडा से शुरू होकर माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में जाकर संपन्न होगी का होशियारपुर पधारने पर स्वागत किया गया। यात्रा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आश्रम विमलम्बा शक्ति संस्थान में एक रात विश्राम करने पश्चात माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के लिए रवाना हुई, जिसका होशियारपुर में भारतीय सनातन धर्म महावीर दल द्वारा स्वागत किया गया। महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, संगठन मंत्री भारत भूषण वर्मा, राहुल बग्ग,वरुण शर्मा, पवन शर्मा आदि ने अपने साथियों सहित माता की चुनरी और त्रिशूल भेंट कर मिक्की पण्डित व यात्रियों को सम्मानित किया। कृष्ण गोपाल आनन्द और भारत भूषण वर्मा ने कहा कि आज आतंकवाद, अलगाववाद, देश विरोधी ताकतों के खिलाफ़ नोजवानों को एक व जाग्रित होने की बहुत जरूरत है। हम यात्रियों की सफल यात्रा की कामना करते हुये आशा करते है कि उनकी यात्रा से युवाओं को एक अच्छा संदेश अवश्य जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में मूर्ति स्थापना 8 को

गढ़शंकर, 29 नवंबर: मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में 8 दिसंबर को मूर्कीति स्थापना कीजा रही है। जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि मंदिर में 6 दिसंबर को सुबह 11...
article-image
पंजाब

कार से 10.4 किलो हेरोइन पंजाब पुलिस ने की बरामद : आरोपी आपने साथी संग भागने में सफल

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: राज्य में से नशे को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की...
article-image
पंजाब

कादियां नगर कौंसिल के चुनाव दौरान झड़प: कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर :  कादियां नगर काउंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान दो प्रतिकूल गुटों के बीच संघर्ष उत्पन्न हो गया। समर्थकों के बीच शुरू हुई बहस जल्दी ही हाथापाई में बदल गई। मौके...
Translate »
error: Content is protected !!