प्रदेश की संपदा को नहीं लुटने देंगे, हक के लिए लड़ेंगे लड़ाई – सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं देंगे। सोमवार को सोलन के गांधीग्राम में स्थित एक निजी होटल में राष्ट्रीय ट्रक और बस मीट के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शानन प्रोजेक्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और उन्होंने अपना हक मांगा है।
एडवोकेट कपिल सिब्बल हिमाचल का पक्ष रख रहे हैं। पूर्व सरकार ने हिमाचल की संपदा को बचाने के लिए गंभीरता से काम नहीं किया। कांग्रेस ने अपनी योजनाओं को बदला है और पिछली सरकारों ने जो गलत किया, उसकी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शानन प्रोजेक्ट के मामले में किसी की बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सिर्फ शानन प्रोजेक्ट की बात नहीं है, बल्कि दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के पास पानी सबसे बड़ी संपदा के तौर पर है। प्रदेश को इसका हक मिलना चाहिए। जबकि इसका लाभ दूसरी कंपनियों को हुआ है। आज एसजेवीएनएल 67 हजार करोड़ रुपये की कंपनी बन गई, जबकि प्रदेश 58 हजार करोड़ के बजट पर ही रह गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण लेना एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी सरकारें ऋण लेती हैं। जीडीपी के अनुसार ही यह ऋण मिलता है। वहीं पाकिस्तान के मुद्दे पर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार पाकिस्तानी नागरिक नियमानुसार प्रदेश को छोड़ दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड – सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर , अब बिल की कोई चिंता नहीं

हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक में ऋण अनियमितताओं का आरोप, NABARD से हस्तक्षेप की मांग

2017 की जांच रिपोर्ट का हवाला, तत्कालीन अधिकारी राम पाल की भूमिका पर उठे सवाल अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने की पुराने ऋणों की वसूली और NPA खातों की दोबारा जांच की मांग एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 साल का इंतजार खत्म: सस्त्र गांव को मिलेगी पक्की सड़क, 10 दिन में दूर होगी वोल्टेज की समस्या

एएम नाथ।  हमीरपुर, 19 अगस्त। हमीरपुर के निकटवर्ती सस्त्र गांव के लोगों को करीब 40 वर्ष पुरानी सड़क समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!