पति की गला दबा की हत्या : फिर रातभर शव के पास बैठी रही- कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत,

by
समाना : थाना सदर समाना इलाके के तहत बल्लमगढ़ गांव में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के पास बैठी रही।
हत्या का खुलासा 25 अप्रैल की सुबह हुआ
मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की मां हरपाल कौर के बयानों पर वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला ने ही बताया कि उसने गुस्से में अपने पति की हत्या कर दी थी।
अक्सर झगड़ा करते रहते थे पति-पत्नी
हरपाल कौर के अनुसार उसके 29 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह और वीरपाल कौर में अक्सर झगड़ा रहता था। वीरपाल कौर अलावा बेटी के साथ भी मारपीट करती थी। 24 अप्रैल को भी हरप्रीत सिंह ने काम से लौटने के बाद रात को रोटी मांगी तो वीरपाल कौर ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान दोनों कमरे के अंदर चले गए और कुंडी लगा ली। रात भर दोनों अंदर ही रहे। 25 अप्रैल की सुबह को भी दरवाजा नहीं खुला, तो हरपाल कौर ने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को फोन किया। कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं की, तो हरपाल कौर ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया।
बेड पर पड़ा था शव
अंदर देखा कि बेड पर हरप्रीत सिंह का शव पड़ा था, जिसके साथ वीरपाल कौर बैठी थी। वीरपाल कौर ने बताया कि तकिये से उसने हरप्रीत सिंह का गला दबाकर की हत्या कर दी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद 26 अप्रैल को केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ने SHO को जड़ दिया थप्पड़ : SHO ने महिला के साथ कि थी छेड़खानी – फिर की कमरे में ले जाने की कोशिश : सस्पेंड

फिल्लौर। : स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर रेलवे क्वार्टरों के आगे से जा रही महिला को पकड़ जबरन अपने सरकारी क्वार्टर के अंदर ले जाने...
article-image
पंजाब

भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य लवली खन्ना व पीएलवी पम्मा ने किया एसडीएम हरबंस सिंह को सम्मानित

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह को कोरोना महामारी दौरान गढ़शंकर वासियों को बढ़ीया सेवाएं देने व गढ़शंकर की उन्नित के लिए डाले अहम योगदान के लिए भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की युवाओं को साधने की तैयारी : अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

चंडीगढ़/शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए  अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नेताओं को संगठन में पहले निभाई...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!