बिक्रम मजीठिया ने हरप्रीत का ड्रग्स लेते वीडियो किया सार्वजनिक : अमृतपाल अपने भाई से नशा क्यों नहीं छुड़वा पाया

by
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोमवार को खडूर साहिब के सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह का ड्रग्स लेते हुए वीडियो सार्वजनिक किया।  जिसमें हरप्रीत सिंह अपने के साथी के साथ कार में बैठ कर चिट्टा (स्मैक) पी रहा है।
मजीठिया ने सवाल किया कि अमृतपाल नशा छुड़ाने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे थे अगर वह दूसरों का नशा छुड़वा रहे थे तो अपने भाई से नशा कैसे नहीं छुड़वा पाया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी आरोप लगाए कि वह अमृतपाल के समर्थक जतिंदर सिंह भंगू के साथ स्टेज सांझा कर रहे हैं। भंगू वह व्यक्ति है जो अमृतपाल द्वारा आत्मसमर्पण करने के मौके पर मौजूद था।
पहले मजीठिया ने ऑडियो किया था जारी
बता दें कि इससे पहले मजीठिया ने अमृतपाल का एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें वह कह रहे थे कि वह गैंगस्टर व कोलकता में एनकाउंटर किए गए जयपाल भुल्लर के लूट में हिस्सेदार थे। जिस पर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा था कि यह उसके बेटे की आवाज नहीं। यह एआई तकनीक से बनाई गई है। जिसके जवाब में मजीठिया ने वह वीडियो भी सार्वजनिक किया जिसमें अमृतपाल का भाई हरप्रीत नशा करता दिखाई पड़ रहा है। हरप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे लेकर तरसेम सिंह ने कहा था कि उसका बेटे को गलत फंसाया गया है।
सीएम भगवंत मान पर भी लगाया ये आरोप
अकाली नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अमृतपाल के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अमृतपाल पर एनएसए लगाकर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। जिसके कारण उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच नहीं हो पा रही है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अमृतपाल के समर्थक जतिंदर सिंह भंगू को अपने स्टेज पर बैठाते हैं।
बता दें कि 23 अप्रैल को रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मीट के दौरान मंडी बोर्ड के चीफ इंजीनियर जतिंदर सिंह भंगू मुख्यमंत्री के साथ स्टेज सांझा किया था। मजीठिया ने कहा यह वहीं, भंगू है जिसने कहा था कि उसने 50 लोगों को मारा, 4 बाकी रह गए हैं। उसे हथियार चलाना भी आता है। उन्होंने कहा का विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 32 बमों का जिक्र किया तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया। जबकि भंगू खुद स्वीकार कर रहा हैं कि उसने 50 लोगों को मारा है। यही नहीं 23 अप्रैल को अमृतपाल ने मोगा के रोडे गांव में आत्मसमर्पण किया था तब भी भंगू वहां पर मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग : पैर में गोली लगने से घायल

जालंधर :  जालंधर में रविवार सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया गया था। हमले के आरोपी हरियाणा के यमुनानगर के...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक...
article-image
पंजाब

नशे के मामले में कोताही करने पर SHO ससपेंड  : आरोप है कि एसएचओ ने नशे के मामले में आरोपियों के खिलाफ नहीं की थी कार्रवाई

बठिंडा :   जिले के थाना संगत के SHO दलजीत सिंह को नशे के मामले में ससपेंड कर दिया गया है. लेकिन इस के बारे में एसएसपी अमनीत कोंडल ने पुष्टि नहीं की। जानकारी मुताबिक...
article-image
पंजाब

*विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा

इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जाएगी *यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य...
Translate »
error: Content is protected !!