हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

by
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं।
इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई. इस मामले में जयपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार पुलिस को भेजी. हिसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान पुलिस को हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में क्लर्क की नौकरी करने वाले युवक उदेश यादव के कमरे से पेट्रोल की बोतल और अन्य साक्ष्य मिले हैं. यह वही युवक है, जिसने भावना को अस्पताल में भर्ती करवाया था. युवक वर्तमान में फरार है और उसका फोन बंद है।
परिजनों ने बताया कि भावना दिल्ली में ऑनलाइन क्लासेस लेती थीं और परीक्षा देने के लिए अक्सर दिल्ली जाती थीं. 21 अप्रैल को वे परीक्षा देने दिल्ली गई थीं. उस दौरान परिजनों से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी. उस समय भावना पूरी तरह स्वस्थ थीं और किसी प्रकार की परेशानी में नहीं थीं. 24 अप्रैल को परिजनों को एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि उनकी बेटी भावना जल गई है और हिसार के एक अस्पताल में भर्ती है. परिजन अस्पताल पहुंचे तो देखा कि भावना की हालत गंभीर है और उनके साथ कोई मौजूद नहीं था. बेहतर इलाज के लिए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इसकी सूचना मृतका की मां ने पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।
                  मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि ड्रेसिंग के दौरान उन्होंने अपनी बेटी के पेट पर बड़े घाव के निशान देखे. उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया. पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस को डाक के माध्यम से भेज दिया. इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है. परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
            पुलिस भावना का फोन जांच रही है और उनके दोस्तों से पूछताछ कर रही है. जांच में सामने आया है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि घटना से पहले उनके साथ मारपीट हुई थी. हिसार पुलिस ने HAU का दौरा किया, जहां उदेश के कमरे से पेट्रोल की बोतल और जलने से संबंधित अन्य सामग्री मिली. घटना के बाद से उदेश फरार है और उसका फोन बंद है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों सहित अन्य विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो जांच में जुटी हैं।
हिसार में दर्ज हुई एफआईआर
हिसार जिले के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि सोमवार को इस मामले की जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी. इसके बाद तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस की एक टीम ने अस्पताल का मुआयना किया और भावना की कॉल डिटेल्स सहित अन्य जरूरी चीजों की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
जयपुर से भेजी गई जीरो एफआईआर
आईपीएस तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ इसे हिसार भेज दिया गया. भावना की मां ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई।
जांच के लिए गठित टीमें, आरोपी फरार
मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. जिला पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं. उदेश यादव नामक युवक, जिसने भावना को अस्पताल में भर्ती करवाया था, घटना के बाद से फरार है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. परिजनों ने उदेश को संदिग्ध मानते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के अनुसार, उदेश HAU में क्लर्क की नौकरी करता है और शादीशुदा है।
पुलिस को कमरे में मिली पेट्रोल की बोतल
हिसार के डीएसपी तरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद HAU के घटनास्थल का दौरा किया गया. उदेश के कमरे से पुलिस को पेट्रोल की बोतल और अन्य साक्ष्य मिले हैं. घटना के बाद से उदेश फरार है और उसका फोन बंद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित – एडीसी बोले… तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर। सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीकेयू के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से की मुलाकात

चंडीगढ़ :   पूर्व सांसद, अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष और बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और...
article-image
पंजाब

5 महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौटीं : पंजाब पुलिस और आईबी ने पूछताछ में अंजू ने कई बड़े किए खुलासे

नई दिल्ली : करीब पांच महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौटीं।’ दिल्ली एयरपोर्ट से पहले वाघा बॉर्डर पर भी अंजू का सामना हिंदुस्तानी मीडिया से...
Translate »
error: Content is protected !!