CISCE Result :- बेटियों ने पंजाब में लहराया परचम : 10वीं में दामिनी ने पाए 98% अंक, 12वीं में अगम 97% के साथकिया टॉप

by
चंडीगढ़ । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मजीठा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई द्वारा घोषित दसवीं व 12वीं कक्षा के परिणामों में अपना लोहा मनवाया है।
दसवीं कक्षा की दामिनी, वृंदिका व नवलीन ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा के परिणाम में अपनी छाप छोड़ी है।  वहीं 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में अगम ने 97.75 प्रतिशत, अर्पिता वर्मा ने 97.50 प्रतिशत और बिसमन कौर ने 97.25 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं की यह तीनों छात्रा कॉमर्स स्ट्रीम की है। दैनिक जागरण ने होनहार विद्यार्थियों से बातचीत की है और उनकी सफलता का राज जाना।
वृंदिका मेहरा का सपना एमबीए कर अपना करियर बनाना
दसवीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक के साथ 490 अंक हासिल करने वाली वृंदिका मेहरा का सपना एमबीए कर अपना करियर संवारने का है। उसने बताया कि उसकी दिलचस्पी बिजनेस में है। इसलिए वह 12वीं के बाद बीए करेंगी। प्लस वन की पढ़ाई वह कामर्स स्ट्रीम से पढ़ेगी। पिता पंकज मेहरा अकाउंट्स का काम करते है और मां रेणुका मेहरा हाउस वाइफ है। पिता पंकज मेहरा को अपना आदर्श बताने वाली वृंदिका मेहरा ने बताया कि वह एमबीए करके एक मुकाम हासिल करेंगी और समाज में अपनी पहचान बनाएंगी। उन्होंने बताया कि हमेशा अपनी पढ़ाई में निरंतरता रखी है। तभी उन्हें अच्छे अंक मिले है।
दसवीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक के साथ 490 अंक हासिल करने वाली दामिनी महाजन को साइंस विषय प्रिय लगता है। वह आगे की पढ़ाई मेडिकल स्ट्रीम से करेंगी। उनका सपना डॉक्टर बन कर अपने माता-पिता का सहारा बनना है। उसके पिता वरिंदर महाजन पंजाब स्टेट पावर कॉम कॉरपोरेशन लिमिटेड में एएओ के पद पर कार्यरत है। मां शैफाली गुप्ता हाउस वाइफ है। दामिनी ने बताया कि उसने सोचा नहीं था कि इतने अच्छे अंक आएंगे। उसने अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखी। कभी गैप नहीं लाया। घर में उसने पांच घंटे स्टडी की है। जिसका फल उसे अच्छे अंकों के रूप में मिला है।
दसवीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक के साथ 490 अंक हासिल करने वाली नवलीन कौर का सपना डाक्टर बनने का है। उसने बताया कि वह एम्स में एडमिशन लेना चाहेगी और वहां से ही वह डाक्टर बन कर निकलेगी। उसने बताया कि निरंतर स्टडी के कारण उसके इतने अच्छे अंक आए है। नवलीन कौर के पिता बरिंदरजीत सिंह डाक्टर है और मां रमनदीप कौर भी डाक्टर है। माता पिता की तरह ही नवलीन कौर डाक्टर बनना चाहेगी। उसने कहा कि उसका प्रदर्शन आगे भी ऐसा रहे वह इसका भरसक प्रयास करेगी। आगे वह मेडिकल स्ट्रीम से पढ़्ाई कर अपना भविष्य संवारेगी।
अगम का सपना चार्टड अकाउंटेंट बनना
12वीं कक्षा मे 97.75 प्रतिशत के साथ 391 अंक हासिल करने वाली अगम का सपना चार्टड अकाउंटेंट बनने का है। उसने बताया कि 12वीं की परीक्षा में उसने अच्छी तैयारी की थी, जिसका फल उसे अच्छे अंकों के रूप में मिला है। उसकी 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए मां ने भी खूब सहयोग किया। कभी उसे घर का काम करने के लिए कहा। पिता संदीप सिंह ट्रेवल एजेंट के रूप में कार्यरत है और मां मंदीप कौर हाउस वाइफ है। पिता संदीप सिंह ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताई और उसके अच्छे भविष्य के लिए कामना की है।
12वीं कक्षा मे 97.55 प्रतिशत के साथ 390 अंक हासिल करने वाली अर्पिता वर्मा का सपना चार्टड अकाउंटेंट बनने का है। अर्पिता वर्मा ने बताया कि उसने निरंतर स्टडी की है और हर चेप्टर का गहनता से अध्ययन किया है जिसके कारण वह शानदार अंक लेने में सफल रही है। पिता मुकेश वर्मा व मां मीरा कंधारी अपनी बेटी की सफलता को लेकर काफी खुश थे। अर्पिता का कहना है कि अध्यापकों द्वारा पढ़ाए गए मैथड को अपनाए कभी आप लक्ष्य से नहीं चूकेगे।
12वीं कक्षा मे 97.25 प्रतिशत के साथ 389 अंक हासिल करने वाली बिसमन कौर बिजनेस विश्लेषक के रूप में समाज में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करना चाहती है। बिसमन के पिता जगदीप सिंह प्राइवेट जॉब करते है और मां अनूप कौर टेलर है। बिसमन ने बताया कि उसने कभी पढ़ाई से दिल नहीं चुराया। दिल लगा कर पढ़ा है। पढ़ाई को उसने कभी बोझ नहीं समझा। इसलिए उसने अपने मनपसंद नंबरों के साथ 12वीं की है। उसने कहा कि वह आगे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेगी।
लड़कियों का रहा दबदबा
काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से घोषित किए गए 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का दबदबा रहा। सेक्रेड हार्ट स्कूल गल्र्स की लड़कियों ने परचम फहराया है।
 चेक करें रिजल्ट… काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) के 12वीं व 10वीं के परिणाम छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट सीआईएससीई डॉट ओआरजी पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को आईसीएसई और आईएससी का चयन कर अपना यूनिक आईडी नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है। सब्मिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। वेबसाइट के अलावा परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12 वीं (आईएससी) के लिए सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। बीते वर्ष 6 मई को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट 6 मई को आया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब , समाचार

श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में गुरू रविदास की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण का काम सरकार दाुरा धीमी गति से फंडज जारी ना करने कारण लंवित

सडक़ ही हालत बदतर, 117 करोड़ में से अभी तक साढ़े 46 करोड़ की राशि जारी होनी लंवित गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में गुरू रविदास की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण...
article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त करने में सहयोग दें सके : डा. परमवीर सिंह

गढ़शंकर। सीएचसी बीनेवाल में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एसएमओ डा. रमन कुमार की अगुआई में मनाया। जिसमें ईलाके के नशो छोडऩे का ईलाज करवाने के लिए अने वाले सभी लोगो व समूह सटाफ ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!