मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम : खन्ना

by

देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए देश की सेनाएं तैयार : खन्ना
होशियारपुर 2 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों ने अपनी जान गँवा दी परन्तु इस हमले के रूप में आतंकवादी संगठनों और देश विरोधी ताकतों ने अपनी कबर खोद ली है। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सेनाओं को हर बंदिश से आजाद कर देश की हर कीमत पर सुरक्षा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। खन्ना ने कहा कि देश की सेनाएं अब देश की सुरक्षा के विषय पर खुद फैसले ले सकती हैं। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का जितना खौफ देश के दुश्मनों को है उतना आज तक किसी सरकार के राज में देखने को नहीं मिला। खन्ना ने कहा कि अब मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए बड़े से बड़ा फैसला लेने के लिए भी तैयार है। खुले दरबार में खन्ना के समक्ष लोगों ने प्रशासन एवं पंजाब सरकार की मंद कार्यप्रणाली सम्बन्धी समस्याएं रखीं। खन्ना ने कहा कि वे इन समस्याओं को केंद्र सरकार की मदद से हल करवाने का प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
article-image
पंजाब

Trees are a unique adornment

Plant trees for Vastu Dosh Nivaran and prosperity /Dr. Bhupinder Vastushastri Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2 Trees are a unique adornment and gift of nature Apart from producing oxygen, our life-giving air, trees provide positive energy...
article-image
पंजाब

मल्लपुर अड़कां में परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी : पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की बन गई वजह

अरुण दीवान। नवांशहर : गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई...
article-image
पंजाब

पंजाब में भाजपा की चुनावी स्थिति : निकाय चुनावों के परिणाम और भविष्य की चुनौतियाँ

चंडीगढ़ : भाजपा की चुनावी रणनीति पर चर्चा होनी चाहिए, खासकर पंजाब में हाल ही में हुए निकाय चुनावों के संदर्भ में। इन चुनावों में भाजपा ने पांचवें स्थान पर रहकर, शिरोमणि अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!