कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उप तहसील भवन का भूमि पूजन किया सम्पन्न : लोगों का जीवन सरल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प – संजय अवस्थी

by
श्रमिकों के कल्याण के लिए एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू. 14 योजनाएं कर रहा कार्यान्वित – नरदेव सिंह कंवर
एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों के जीवन को सरल बनाने और उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व कुनिहार में 1.31 करोड़ रुपये से निर्मित उप तहसील भवन का भूमि पूजन भी सम्पन्न किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना ऐसी ही योजना है, जिसके माध्यम से बेसहारा बच्चों को सहारा दिया जा रहा है। सुखाश्रय योजना के तहत पात्र बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर अभिभावक के रूप में अपनाया है। इस योजना के तहत 101 करोड़ का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों को पढ़ाई के खर्च के अलावा, जेब खर्च के लिए 04 हज़ार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। बच्चों को घर बनाने के लिए 03 बिस्वा भूमि के प्रावधान के साथ-साथ 03 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पात्र बच्चों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं।
संजय अवस्थी ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार व व्यक्ति को मिलता चाहिए ताकि उनका जीवन सरल बन सके। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की इसकी जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मौखिक स्वीकृति दे दी गई है। इससे जहां क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी वहीं युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा।
विधायक ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत 04 परिवारों को इंडक्शन चुल्हे वितरित किए गए।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत 52 श्रमिकों के लिए 12.15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा वर्तमान में 14 कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। इस योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना और उन्हें यह आश्वासन प्रदान करना है कि कठिन समय में बोर्ड उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं शिक्षा छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान और मातृत्व लाभ से लेकर स्वास्थ्य सहायता और आवास सहायता पर कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान बलविंदर कौर, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, गा्रम पंचायत बड़ोग के प्रधान योगराज चौहान, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शंकुतला शर्मा, ग्राम पंचायत मान के प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत चम्यावल की प्रधान उर्मिला ठाकुर, ग्राम पंचायत रोहांज जलाना की प्रधान सुनीता गर्ग, ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम, ग्राम पंचायत बलेरा के उप प्रधान लेख राज, पूर्व प्रधान अनिल तनवर, राजेश शांडिल, रतन लाल शर्मा, बाबू राम शर्मा, रोशन बसंल, विनोश वैश, विनोद शर्मा, सूर्यकांत जोशी, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश, ए.आई.टी.यू.सी. यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद भारद्वाज, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, सूर्यकांत जोशी, राजेन्द्र, जगदीश, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य अधिकारी गणमान्य व्यक्ति, श्रमिक व ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ बोल रहे हैं सुक्खू, केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

1.10 लाख आवास, 2500 करोड़ की नक़द सहायता के बाद भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिलाए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखूबेला का निरीक्षण किया

ऊना, 3 फरवरी – ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सौर ऊर्जा संयंत्र साईट का उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्रिहोत्री को उनके निवास पर जाकर दी वधाई

गढ़शंकर : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गढ़शंकर से एक दर्जन कार्याकर्ताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकश अग्रिहोत्री को उनके निवास गोंदपुर जयचंद में जाकर वधाई दी और फूलों के गुलदस्ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा कॉलेज में NCC कैडेट्स की चयन प्रक्रिया : 130 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

39 सीटों के लिए हुआ चयन, 8 वरिष्ठ कैडेट्स का RDC पूर्व चयन भी आयोजित अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हुए NCC कैडेट्स एएम नाथ। चंबा :  राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!