चार मील के पास 31 मई तक दो-दो घंटे बंद रहेगा निर्माणाधीन नेरचौक से पंडोह फोरलेन

by
एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने एक आदेश जारी किया है कि नेरचौक से पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए चार मील के पास यह मार्ग 2 मई से 31 मई, 2025 तक दिन में दो-दो घंटे बंद रहेगा।
जारी आदेशों के अंतर्गत मलबा हटाने के लिए रात 12ः30 बजे से रात 2ः30 बजे तक और पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5ः00 बजे से सुबह 7ः00 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय कार्य की तात्कालिकता, निर्माण गतिविधियों की सुरक्षा आवश्यकताओं तथा सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का सचिव ने लिया जायजा

पड्डल मैदान को 18 ब्लॉकों में बांटकर की जाएगी सुदृढ़ व्यवस्था एएम नाथ।  मंडी, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने किया भव्य स्वागत, उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा* एएम नाथ। शाहपुर, 20 अक्तूबर...
Translate »
error: Content is protected !!