लाहौर में एक के बाद एक 3 बड़े धमाके, पाक एयरस्पेस सील !…. जानें डिटेल

by
पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार सुबह एक के बाद एक तीन विस्फोटों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई।
वाल्टन एयरपोर्ट के पास हुए धमाके, धुएं का गुबार छाया
धमाके लाहौर के वाल्टन रोड स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया।
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, इलाके को किया गया सील
घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आम नागरिकों को घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया गया है।
धमाकों के पीछे की वजह अभी रहस्य, साजिश की आशंका
फिलहाल, विस्फोटों की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने किसी भी आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। धमाकों की प्रकृति को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि यह सुनियोजित हमला हो सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब NOC की जरूरत नहीं – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज साफ़ कर दिया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए अब कोई NOC लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होनों कहा के रजिस्ट्रियों पर एनओसी की...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना  : 2 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
पंजाब

3.89 करोड़ रुपये नकद व ‘संभावित अपराध’ से संबंधित दस्तावेज जब्त : अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी

नई दिल्ली, 29 मार्च :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कथित अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी...
Translate »
error: Content is protected !!