विकास खंड मैहला व तीसा में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें : आवेदन की अंतिम तिथि 31मई 2025

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के विकासखंड मैहला व तीसा में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित https://emergingimachal. hp.gov.in/ वैब साईट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते है। निर्धारित दिनांक के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन केवल आनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किये जायेगें। कोई भी आवेदन ऑफलाइन हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किये जायेगें। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वंय सत्यापित (पढ्ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। आवेदन पत्र के साथ
वांछित दस्तावेज में सहकारी सभा/महिला मण्डल/स्वंय सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तिय प्रबन्ध प्रमाण पत्र, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवी का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बी०पी०एल०/एस०सी०ओ०बी०सी०एस०टी० का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), सेम वार्ड का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सहकारी सभा/महिला मण्डल/स्वयं सहायता समूह के संदर्भ में आवेदक का नाम के कॉलम में सहकारी सभा/महिला मण्डल/स्वयं सहायता समूह का नाम लिखा जाना अनिवार्य है न कि उक्त संस्था के प्रधान सचिव या अन्य किसी दूसरे के नाम से, यदि आवेदक का नाम के कॉलम में किसी व्यक्ति का नाम लिखा जाता है तो उसके आवेदन को द्वितीय प्राथमिकता में स्वीकार किया जायेगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष ज० 01899-222401 पर सभी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल – मीटर लगेंगे उसके आधार पर लिया जायेगा बिल ,एकल नारियों, दिव्यांगों, 50 हजार से कम सालाना आय वालों के बिल नहीं : बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के बिल आएंगे। हर कनेक्शन पर न्यूनतम 100 रुपये का बिल आएगा। जलशक्ति विभाग की खराब हालत सुधारने को मंत्रिमंडल ने पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय युवक की मौत, सुंदरासी में मिला शव

आराम करने के लिए दुकान पर लेटा युवक फिर नहीं उठा, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की...
Translate »
error: Content is protected !!