हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

by
हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार मेजर पवन कुमार जरयाल के बलिदान पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान की गाथा हमेशा गाई जाएगी। हिमाचल समेत सम्पूर्ण राष्ट्र को उन पर गर्व है। अमर बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता जी भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके पिता श्री गरजो सिंह की बात की उन्होंने कहा कि ‘उन्हें खुशी है कि उनका बेटा देश के काम आया’। धन्य हैं ऐसे पिता और उनकी बलिदानी संतान। राष्ट्र की सेवा में अपनी पीढ़ियाँ लगाने वाले परिवार को मैं शत-शत नमन करता हूँ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह लड़ाई हम पर थोपी गई है। हमारे बेकसूर लोगों को मारने का जो पाप पाकिस्तान ने किया है उसकी उन्हें सज़ा मिल रही है। पाकिस्तान अब पूरी दुनिया में बेनक़ाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सौ किलोमीटर अंदर हमला करके पाकिस्तान के टॉप आतंकियों को भारत ने ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकी और उनके कमांडर मानवता के दुश्मन हैं। भारत के हजारों लोगों की हत्या के दोषी हैं। भारत ने आतंक के आकाओं को पाकिस्तान के भीतर उनके हेड क्वार्टर में घुस कर मारा है। जिससे पाकिस्तान बिलबिला उठा है और भारत में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा भारतीय सेना उसका डटकर जवाब दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोगों को हमारी सेना पर पूरा भरोसा है, हमारे नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पाकिस्तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता है। पूरी दुनिया आज भारत का रण कौशल देखकर चकित है। भारत का आत्म रक्षा उपकरण, एयर डिफेंस का नेटवर्क देखकर अचरज में है। पाकिस्तान के हर छोटे-बड़े हमले नाकाम हो रहे हैं। भारत अब पाकिस्तान के प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठानों को तबाह कर चुका है। उनके कई एयर बेस, एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर चुका है। भारत की सेना भारत के सुरक्षा की गारंटी है। भारत का नेतृत्व देश के सुरक्षा की गारंटी है। हमारा रक्षा कवच भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन का सहयोग करें और उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। देश और प्रदेश में किसी भी प्रकार के खाद्य और रसद की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार समेत तमाम जिम्मेदार एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में सभी वस्तुओं के भंडार भरे हुए हैं। इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ: बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी । यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब कैसा है राजवीर जवंदा?… : फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

मोहाली : सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। मंगलवार शाम...
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!