किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों के परिवारों को कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया सम्मानित

by

गढ़शंकर : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष को आज 1 वर्ष पूरा हो गया है और इस संघर्ष की बदौलत ही किसान संगठन
कृषि कानून वापस कराने में कामयाब हुए हैं। वहीं इस संघर्ष में 750 के गरीब किसान शहीद हुए हैं। गढ़शंकर इलाके से संबंधित भी 7 किसान इस संघर्ष की बलि चढ़े हैं। इन शहीद किसानों के परिवारों का कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनवादी स्त्री सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी सुभाष चौधरी की अगुवाई में विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर करवाए गए एक सादा कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए किसान दर्शन सिंह पांगली गढ़ी मटों, अमरनाथ चक फुल्लू, मलकीत सिंह पद्दी सुरा सिंह, अजीत सिंह थिंद गोलियां, गुरजिंदर सिंह थाना, परमजीत सिंह माहिल गहिला और परमिंदर सिंह सादड़ा के परिवारों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न किसान जत्थे बंदियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित 2 सगे भाइयों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाईयो को 22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह...
पंजाब

डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यहो ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन से की भेंट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : दिव्यांगों की भलाई के लिए काम कर रही डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन से मुलाकात की। संगठन द्वारा किए जा रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब में शुरू हुआ दो दिवसीय लोहड़ी मेला : पहले दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान किए तैनात मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष, जेब कतरों व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए लगाए...
article-image
पंजाब

शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें: पवन दीवान

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं, उजाड़ने नहीं। पवन दीवान ने कहा कि शराब...
Translate »
error: Content is protected !!