भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : जयराम ठाकुर

by

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आतंक के मसले पर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में स्पष्ट कर दिया गया है कि खून और पानी अब एक साथ नहीं बहेगा। टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को यह भी साफ कर दिया है पाकिस्तान से हिंदुस्तान की जब बात होगी तो आतंकवाद के मसले पर होगी, पाकिस्तान द्वारा कब्ज़ा किए गए कश्मीर पर होगी। आतंक के खिलाफ अपनाई गई इस नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सेनाओं के पराक्रम, समर्पण और देश के नेतृत्व की क्षमता का परिणाम है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई की प्रतिज्ञा है। जिसे पूरी दुनिया ने देखा और पाकिस्तान ने महसूस किया है। भारत आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा, आतंकी और आतंकियों को समर्थन देने वालों में कोई अंतर नहीं करेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संबोधन की गूंज बहुत दूर और बहुत देर तक रहेगी। उन्होंने इस ऑपरेशन में पराक्रम दिखाने वाली सेना और बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन करते हुए भारत की इस जीत की देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस से बदल गई मदन लाल और रत्न चंद की जिंदगी : अब एनपीएस से 10 गुणा ज्यादा मिलने लगी पेंशन, बुढ़ापे की चिंता हुई दूर

हमीरपुर 14 जनवरी। अपनी जवानी के अहम वर्षों को सरकारी सेवा के लिए समर्पित करने वाला कर्मचारी जब सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर होता है तो उसे अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट: बाली

नगरोटा बगबां में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित नगरोटा 26 दिसंबर :  राज्य में श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*घेरा से करेरी तक एचआरटीसी बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया*

*ग्रामीणों से किए वायदे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार के दिए निर्देश* एएम नाथ।  शाहपुर, 30अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने गत दिवस धारकण्डी...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!